बहन के साथ दो भाइयों ने किया गैंगरेप, दादी की भी लूटी अस्मत, इसके बाद जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

Published : Aug 25, 2022, 01:49 PM IST
बहन के साथ दो भाइयों ने किया गैंगरेप, दादी की भी लूटी अस्मत, इसके बाद जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

सार

जिन भाइयों को अपनी बहन की सुरक्षा करनी चाहिए थी उन्होंने ही उसकी अस्मत को लूट लिया। इतना ही नहीं उससे जीने का अधिकार भी छीन लिया। पोती को बचाने आई दादी को भी दोनों हैवानों ने नहीं छोड़ा।  रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना मध्य प्रदेश की है। 

रिलेशनशिप डेस्क. कभी उसने अपने दोनों चचेरे भाइयों की कलाई पर राखी बांधा होगा ये सोचकर कि  वो उसकी रक्षा करेंगे। उस बेचारी को कहां पता था कि उसकी अस्मत और जिंदगी उसके भाई ही छीन लेंगे। मध्य प्रदेश के जबलपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां नाबालिग लड़की गैंगरेप की शिकार हुई और उसे इतना पीटा गया कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

21 साल के दो सगे भाइयों की गंदी नजर अपनी चचेरी बहन पर पड़ गया था। 13 से 19 अगस्त तक दोनों ने नाबालिग बहन के साथ हैवानियत की।उसके साथ मारपीट करते थे और फिर हवस का शिकार बनाते थे। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त तो लड़की कुछ दिन के लिए अपने चाचा के यहां आई थी।  दादी ने जब दोनों पोते को ऐसी हरकत करते देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने दादी के साथ भी दरिंदगी की और बहन को बुरी तरह पीटने के बाद फरार हो गए।वहीं, बच्ची की हालत खराब होने पर 19 अगस्त को हॉस्पिटल लाया गया। जहां अगले दिन 20 अगस्त को वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

दादी के साथ भी दोनों ने की थी हैवानियत

वहीं, मृतक बच्ची के पिता ने पुलिस में बेटी के साथ गैंगरेप और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां के साथ भी दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद 65 साल की महिला का मेडिकल कराया गया। जिसमें पता चला कि वो भी रेप की शिकार हुई हैं। हैवानों ने अपनी दादी को भी नहीं छोड़ा।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मृत लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान उनकी बेटी ने उसके उपर जो गुजरी थी पूरा वाकया बताया था। इसके बाद पुलिस ने दादी का भी बयान दर्ज किया। दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी आ चुका है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। भारत में 80 प्रतिशत लड़कियों की अस्मत अपनों के हाथों ही लूटती है। वो अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। 

और पढ़ें:

एक कमरे में 2 महिलाओं ने बिताई रात, Kiss के बाद हुआ कुछ ऐसा, बदल गई दोनों की जिंदगी

ये 5 एक्सरसाइज जो महिलाओं के सेक्स लाइफ को बनाता है कूल, खूबसूरती में भी लगाता है चार-चांद

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!