36 की महिला ने बॉयफ्रेंड का काट डाला प्राइवेट पार्ट, 14 साल की बेटी के साथ करने वाला था 'गंदा काम'

एक महिला ने बेटी की सुरक्षा के लिए अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। कथित तौर पर वो 14 साल की लड़की का रेप करने की कोशिश कर रहा था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2022 3:40 AM IST / Updated: Aug 25 2022, 09:12 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. मां अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एक ऐसी ही तस्वीर यूपी के लखीमपुर खीरी से सामने आई। जब एक मां ने अपनी बेटी को हैवान से बचाने के लिए उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। महिला का कहना है कि उसने जो कुछ भी किया उसके लिए कोई अफसोस नहीं हैं। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं। 

घटना 17 जुलाई को लखीमपुर खीर के महेवागंज में हुई। 36 साल की महिला खेत से काम करके जब घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। उसका 32 साल का प्रेमी उसकी 14 साल की बेटी के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बेटी के साथ गलत काम करता देख महिला ने चंडी का रूप ले लिया और चाकू से अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। 

महिला को अपने किए का कोई पछतावा नहीं

आरोपी महिला ने कहा कि रसोई से एक चाकू लाया और उसे सबक सिखाने के लिए उसके गुप्तांग को काट दिया। मैंने जो किया उसके लिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ पिछले दो साल से रह रही थी।

पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी को  किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम के तहत बलात्कार के संदेह में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घायल होने पर उसका इलाज लखनऊ में कराया जा रहा है। इसके बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला को लेकर क्या कदम उठाई है। 

घर में बेटियां नहीं सुरक्षित 

बता दें कि कई स्टडी में सामने आए हैं कि रेप के 80 प्रतिशत से अधिक मामलों में अपराधी पीड़ित को जानते हैं। लड़कियों के साथ उनके पिता,सौतेले पिता, चाचा,मामा जैसे रिश्तेदार रेप करते हैं।  चार परिवारों में से एक परिवार बच्चे के साथ हुए उत्पीड़न की रिपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आता है। बचपन में यौन शोषण की शिकार लड़कियां पूरी उम्र दर्द से जूझती रहती हैं। वो डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं। इसलिए मां को अपनी बेटी से वक्त-वक्त पर बात करते रहना चाहिए। उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेना चाहिए. ताकि कोई उनकी लाडली के अस्मत के साथ खिलवाड़ ना कर पाए।

और पढ़ें:

मौत के 12 घंटे बाद ताबूत में बंद 3 साल की बच्ची फिर से हुई जिंदा, उसके बाद जो हुआ वो और भी बुरा था

दुल्हन ने शादी की कार्ड पर छपवाया पोर्न वेबसाइट का लिंक, वजह जान दंग रह जाएंगे

Share this article
click me!