हनीमून से ही खराब हो सकती है शादी, इस 1 वजह से पति-पत्नी एक दूसरे से हो सकते हैं दूर

अक्सर देखा गया है कि पति-पत्नी प्यार से ज्यादा एक दूसरी की कमियां निकालते रहते हैं। इसके पीछे क्या वजह होती है इसका खुलासा एक स्टडी में किया गया है।

Nitu Kumari | Published : Sep 27, 2022 6:54 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. बदलते दौर हर दूसरा इंसान तनाव में रहता है। जिसकी वजह से रिश्ते प्रभावित होते हैं। स्ट्रेस यानी तनाव लोगों को अपने पति या पत्नी की बुरी आदतों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का कारण बन सकता है। इसका खुलासा एक स्टडी में हुआ है। यहां तक की हनीमून पीरियड्स के दौरान भी इसका असर न्यूली वेड कपल्स पर पड़ सकता है।

सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनैलिटी साइंस जर्नल में प्रकाशित स्टडी में पता चला है कि स्ट्रेसफुल लाइफ पति-पत्नी के बीच के संबंध को प्रभावित कर सकती है। तनाव का अनुभव करने वाला व्यक्ति अपने जीवनसाथी के नकारात्मक व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देता है या इसकी संभावना ज्यादा होती है। शोधकर्ता मानते हैं कि तनाव उन कार्यों को प्रभावित कर सकता है जो पार्टनर सबसे पहले नोटिस करते हैं।

Latest Videos

क्या कहते हैं शोधकर्ता
टेक्सास विश्वविद्यालय के अध्ययन प्रमुख लेखक डॉ लिसा नेफ ने कहा  कि हमने पाया कि जिन व्यक्तियों ने अपने रिश्ते के बाहर अधिक तनावपूर्ण जीवन की घटनाओं का अनुभव किया है। जैसे काम का दबाव या फिर कुछ और वो अपने जीवनसाथी के साथ असंगत व्यवहार किया है।

79 न्यूली वेड कपल्स को शामिल किया गया
 
स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 79 न्यूली वेड कपल्स को हर रात 10 दिनों के लिए एक छोटा सर्वेक्षण पूरा करने क लिए कहा। जिसमें उन्होंने अपने और अपने साथी के व्यवहार का दस्तावेजीकरण किया। शोध शुरू होने से पहले कपल्स ने एक प्रश्नावली (Questionnaire) पूरी की जिसमें उन्होंने अपने जीवन में तनावपूर्ण घटनाओं का डिटेल्स दिया।

तनाव पति-पत्नी के रिश्ते को प्रभावित कर सकती है

डॉ नेफ ने बताया कि यदि तनाव व्यक्तियों का ध्यान अपने साथी के अधिक असंगत व्यवहारों की ओर केंद्रति करता है तो यह रिश्ते पर गलत असर डाल सकात है। यह जांचना होगा कि क्या तनाव के हानिकारक प्रभाव उन कपल्स के बीच और भी मजबूत हो सकते हैं जो शादी के बंधन में कई सालों से बंधे हैं। लेकिन तथ्य यह है कि हमने न्यूली वेड कपल्स पर हुए शोध पर तनाव के प्रभावों को पाया। तनाव पति-पत्नी के रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं। 

और पढ़ें:

पति-पत्नी और BF: महिला ने अपने सुहाग को तड़पा-तड़पाकर दी भयानक मौत

इस ड्रिंक को लेने से दिल होता है स्वस्थ, लंबी आयु का मिलता है 'वरदान', स्टडी में खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar