11 जनवरी 2026 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 शुभ-अशुभ योग में बीतेगा दिन, जानें मुहूर्त की डिटेल

Published : Jan 11, 2026, 05:15 AM IST
11 जनवरी 2026 का पंचांग

सार

11 January 2026 Ka Panchang: 11 जनवरी, रविवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानें रविवार को अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल कब से कब तक रहेगा। साथ ही पूरे दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 जनवरी 2026, रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 20 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। नवमी तिथि के देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। रविवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन सुकर्मा, धृति, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

11 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 4 बजकर 34 मिनिट से 5 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

11 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:55 PM
चन्द्रोदय - Jan 11 12:42 AM
चन्द्रास्त - Jan 11 12:16 PM

11 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (11 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:34 से 09:54 तक
सुबह 09:54 से 11:14 तक
दोपहर 12:13 से 12:56 तक
दोपहर 01:54 से 03:14 तक
शाम 05:55 से 07:35 तक

11 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:34 PM – 1:54 PM
कुलिक - 3:14 PM – 4:34 PM
दुर्मुहूर्त - 04:29 PM – 05:12 PM
वर्ज्यम् - 12:28 AM – 02:16 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्यग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?
स्त्रियां माथे पर लाल बिंदी क्यों लगती हैं, दूसरे रंग की क्यों नहीं?