13 जनवरी 2026 का पंचांग: लोहड़ी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल का समय

Published : Jan 13, 2026, 08:08 AM IST
13 जनवरी 2026 का पंचांग

सार

13 January 2026 Ka Panchang: 13 जनवरी, मंगलवार को भोगी और लोहड़ी पर्व पर्व मनाया जाएगा। चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानिए राहुकाल के साथ ही पूरे दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 18 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। आंध्रा प्रदेश में इस दिन भोगी उत्सव मनाया जाएगा वहीं उत्तर भारत में लोहरी पर्व भी की धूम रहेगी। मंगलवार को शूल, गण्ड, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

13 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन शुक्र ग्रह मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 15 मिनिट से शाम 04 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

13 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Jan 13 2:28 AM
चन्द्रास्त - Jan 13 1:27 PM

13 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (13 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:14 से 08:34 तक
सुबह 09:54 से 11:14 तक
दोपहर 01:55 से 03:15 तक
शाम 04:35 से 05:55 तक

13 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:54 AM – 11:15 AM
कुलिक - 12:35 PM – 1:55 PM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:05 AM, 11:15 PM – 12:08 AM
वर्ज्यम् - 04:36 AM – 06:24 AM

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Makar Sankranti 2026: बाजार में मंदी-बॉर्डर पर संघर्ष, देश-दुनिया पर कैसा होगा मकर संक्रांति का असर?
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त