Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होने जा रहा है। सभी के मन में इस ग्रहण के बारे में जानने की उत्सुकता है। क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में माना जाएगा।
1st Surya Grahan 2026 Date: सूर्य व चंद्र ग्रहण की घटनाएं होना खगोलीय दृष्टि से आम बात है लेकिन भारत में इसका विशेष महत्व है। भारत के विद्वान ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखते हैं। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होने जा रहा है। सभी लोगों के मन में इस सूर्य ग्रहण को लेकर कईं सवाल हैं जैसे क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक काल कब से कब तक रहेगा आदि? आगे जानिए 2026 के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें…
विद्वानों की मानें तो साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। कंकणाकृति सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा के पृथ्वी और सूर्य के बीच में आने से सूर्य का केवल बाहरी हिस्सा एक चमकदार कंगन के रूप में दिखाई देता है। इसे वलयाकार सूर्यग्रहण और रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं।
17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे के कुछ इलाके आदि देशों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। जिन देशों में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी।
45
क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक?
17 फरवरी को होने वाला साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इसका कोई भी धार्मिक महत्व जैसे स्नान-दान भी यहां नहीं माना जाएगा। इस ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव जरूर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा।
55
क्या है सूर्य ग्रहण और सूतक का समय?
भारतीय समय के अनुसार 17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट पर समाप्त होगा। ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।