Magh Gupt Navratri 2026: माघ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस नवरात्रि में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। ये उपाय बहुत आसान हैं जो कोई भी कर सकता है।
Magh Gupt Navratri 2026 Upay: इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पर्व 19 से 27 जनवरी तक मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र व उपाय आदि के लिए बहुत श्रेष्ठ मानी गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस नवरात्रि में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए गुप्त नवरात्रि के कुछ अचूक उपाय…
तंत्र शास्त्र में नवदुर्गा यंत्र को साक्षात देवी का स्वरूप ही माना गया है। गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन इस यंत्र की स्थापना अपने घर में करें। 9 दिनों तक पूजा कर इसे सिद्ध कर लें। नवरात्रि के बाद भी रोज इस यंत्र की पूजा विधि-विधान से करें। नवदुर्गा यंत्र के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
धर्म ग्रंथों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में दान करने का भी विशेष शुभ फल मिलता है। गुपत नवरात्रि में किसी भी दिन आप जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, अनाज, तिल-गुड़ आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में आने वाले संकट टल सकते हैं।
46
मंत्रों का जाप करें
हमारे धर्म ग्रंथों में देवी को प्रसन्न करने के लिए अनेक मंत्र बताए गए हैं। इन मंत्रों का जाप अगर गुप्त नवरात्रि में किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से पहले किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। ये भी देवी को प्रसन्न करने का एक अचूक उपाय है।
56
देवी मंदिर में झंडा स्थापित करें
गुप्त नवरात्रि के दौरान अपने आस-पास किसी भी मंदिर में केसरिया रंग का ध्वज स्थापित करें। अगर वहां पहले से ध्वज लगा हो तो इस ध्वज को मंदिर के पुजारी को दे दें ताकि समय आने पर वो इसे लगा सके। इस उपाय से आपकी सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
66
कन्या पूजन करें
माघ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि बहुत खास होती है। ये दोनों दिन गुप्त सिद्धियां पाने के लिए बहुत शुभ माने गए हैं। इन दोनों में से किसी भी एक दिन 9 कन्याओं को घर बुलाकर सात्विक भोजन करवाएं और उपहार आदि देकर विदा करें। ये उपाय आपके जीवन के सभी कष्ट दूर कर सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।