MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Maghi Gupt Navratri 2026: माघी गुप्त नवरात्रि कब से? जानें घट स्थापना के मुहूर्त, विधि-मंत्र

Maghi Gupt Navratri 2026: माघी गुप्त नवरात्रि कब से? जानें घट स्थापना के मुहूर्त, विधि-मंत्र

Maghi Gupt Navratri 2026: माघ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरूआत पंचग्रही योग में हो रही है, ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। जानें गुप्त नवरात्रि के पहले दिन कब करें घट स्थापना।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 18 2026, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
माघी गुप्त नवरात्रि में किसकी करें पूजा?
Image Credit : Getty

माघी गुप्त नवरात्रि में किसकी करें पूजा?

Maghi Gupt Navratri 2026 Details In Hindi: धर्म ग्रंथों के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे माघी गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस गुप्त नवरात्रि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र से संबंधित देवी-देवताओं की पूजा की जाती है जैसे- देवी पितांबरा, बगलामुखी, देवी मातंगी और कालभैरव आदि। मान्यता है कि इस नवरात्रि में साधना करने से गुप्त सिद्धियां प्राप्त की जा सकती है। आगे जानें माघी गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, घट स्थापना का मुहूर्त क्या है व अन्य डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Tilkund Chaturthi 2026: कब करें तिलकुंद चतुर्थी व्रत? जानें सही डेट

25
कब से कब तक रहेगी माघी गुप्त नवरात्रि 2026?
Image Credit : Getty

कब से कब तक रहेगी माघी गुप्त नवरात्रि 2026?

धर्म ग्रंथों के अनुसार माघी गुप्त नवरात्रि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होक नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इस बार ये पर्व 19 जनवरी, सोमवार से शुरू होगा जो 27 जनवरी, मंगलवार तक मनाया जाएगा। इस दौरान कईं शुभ योग बनेंगे, वहीं 23 फरवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Astro Tips: 5 चीजें, जो कभी किसी से मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए

35
माघी गुप्त नवरात्रि 2026 घट स्थापना मुहूर्त
Image Credit : Getty

माघी गुप्त नवरात्रि 2026 घट स्थापना मुहूर्त

सुबह 07:14 से 10:46 तक ( विशेष मुहूर्त, अवधि-03 घण्टे 32 मिनिट)
दोपहर 12:11 से 12:53 तक (अभिजित मुहूर्त, अवधि- 42 मिनिट)
सुबह 07:14 से 08:35 तक
सुबह 09:55 से 11:16 तक
दोपहर 01:58 से 03:19 तक
शाम 04:40 से 06:00 तक

45
माघी गुप्त नवरात्रि घट स्थापना विधि
Image Credit : Getty

माघी गुप्त नवरात्रि घट स्थापना विधि

जिस स्थान पर आप घट स्थापना करना चाहते हैं, उस साफ कर लें और गंगा जल छिड़ककर पवित्र कर लें। यहां लकड़ी का पटिया रख इस पर लाल कपड़ा बिछा दें। पटिए पर तांबे के कलश में जल भरकर रख दें और इस पर कुंकुम से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कलश में फूल, दूर्वा, चावल, चंदन, रोली, हल्दी आदि चीजें डालें। कलश पर आम के पत्ते रख इसे नारियल से ढंक दें और ऊं नमश्चण्डिकाये बोलकर स्थापित कर दें। पास में देवी दुर्गा का चित्र रखें। अंत में आरती करें। गुप्त नवरात्रि में रोज 9 दिनों तक इस कलश और देवी दुर्गा की पूजा करें।

55
मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)
Image Credit : Getty

मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥1॥ जय अम्बे…
माँग सिंदुर विराजत टीको मृगमदको।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥2॥ जय अम्बे.…
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्त-पुष्प गल माला, कण्ठनपर साजै ॥3॥ जय अम्बे…
केहरी वाहन राजत, खड्ग खपर धारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहरी ॥4॥ जय अम्बे…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥5॥ जय अम्बे…
शुंभ निशुंभ विदारे, महिषासुर-धाती।
धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥6॥ जय अम्बे…
चण्ड मुण्ड संहारे, शोणितबीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥7॥ जय अम्बे…
ब्रह्माणी, रूद्राणी तुम कमलारानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी ॥8॥ जय अम्बे…
चौसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ॥9॥ जय अम्बे…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता ॥10॥ जय अम्बे…
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
मनवाञ्छित फल पावत, सेवत नर-नारी ॥11॥ जय अम्बे…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
(श्री) मालकेतु में राजत कोटिरतन ज्योती ॥12॥ जय अम्बे…
(श्री) अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पति पावै ॥13॥ जय अम्बे...


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: चतुर्थी व्रत करने से चोर को भी मिला स्वर्ग, पढ़ें ढुण्ढिराज चतुर्थी की रोचक कथा
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में क्या है दूसरे रोजे की सहरी और इफ्तार का सही समय?
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स
Recommended image5
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved