Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: 21 जनवरी, बुधवार को व्यातीपात, वरियान, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन भी राहु-चंद्रमा का ग्रहण योग बना रहेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
21 January 2026 Ka Rashifal: 21 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले अपने शौक पूरे करेंगे, नया काम शुरू कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, कोई उपहार मिल सकता है। मिथुन राशि वाले स्वयं दुखी रहेंगे, बिजनेस में लाभ होगा। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, जल्दबाजी में बात बिगड़ सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
संतान आपकी हर बात मानेगी जिससे आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन शानदार है। आज आपके पुराने शौक पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। अटके हुए काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी। लाइफ पार्टनर से कोई न कोई उपहार आपको मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।
413
मिथुन राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप इमोशनल रूप से स्वयं को कमजोर महसूस कर सकते हैं जिससे मन दुखी होगी। बिजनेस में धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो सफलता की उम्मीद है। पिता की सलाह आपके काम आएगी। संतान से सुख मिलेगा।
513
कर्क राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में नई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है।
613
सिंह राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
नव विवाहित जोड़ा कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नए विचार आएंगे जो आपको भटका सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। किसी सामाजिक काम में जाने से आपको प्रशंसा मिलेगी। बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
713
कन्या राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर विचार होगा। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। अच्छे कामों के लिए समाज में सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है।
813
तुला राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। गलत खान-पान के कारण पेट दर्द हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
913
वृश्चिक राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज दूसरे कामों के चक्कर में आपको कोई जरूरी काम अटक सकता है। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी की स्थिति अनुकूल रहने वाली है।
1013
धनु राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों के घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। बुजुर्ग की राय आपके बहुत काम आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बिजनेस में परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
1113
मकर राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग आज बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। सेहत से जुड़ी परेशानी है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें। दोस्तों पर अधिक भरोसा न करें नहीं तो धोखा हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।
1213
कुंभ राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि की लव लाइफ आज शानदार रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जुएं-सट्टे, लॉटरी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति के विवाद आज खत्म हो सकते हैं। क्रिएटिव कामों की ओर आपकी रुचि रहेगी।
1313
मीन राशिफल 21 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखने की जरूरत है। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि संभव है। गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। दिखावे में काफी पैसा खर्च होगा, ऐसा करने से बजट बिगड़ सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।