April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

Published : Mar 28, 2026, 12:58 PM IST
April 2026 Hindu Calendar

सार

April 2026 Hindu Calendar In Hindi: साल 2026 के चौथे महीने अप्रैल में हनुमान जन्मोत्सव, अक्षय तृतीया और सीता नवमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। खर मास भी इसी महीने में खत्म होगा। 

April 2026 Hindu Festival List: साल 2026 का चौथा महीना यानी अप्रैल धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने में हनुमान जन्मोत्सव, वरुथिनी एकादशी, सतुवाई अमावस्या, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी और सीता नवमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। 30 दिनों के इस महीने में 15 दिन व्रत-त्योहारों के नाम रहेंगे। खास बात ये भी है कि इस महीने में मीन खर मास समाप्त होगा। ये महीना हिंदू पंचांग के चैत्र और वैशाख मास के अंतर्गत रहेगा। आगे जानिए अप्रैल 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of April 2026)

1 अप्रैल, बुधवार- रेणुका चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा
2 अप्रैल, गुरुवार- वैशाख स्नान प्रारंभ, हनुमान जन्मोत्सव, स्नान-दान पूर्णिमा
4 अप्रैल, शनिवार- आसों दोज
5 अप्रैल, रविवार- गणेश चतुर्थी व्रत
13 अप्रैल, सोमवार- वरुथिनी एकादशी
14 अप्रैल, मंगलवार- खरमास समाप्त, मेष संक्रांति
15 अप्रैल, बुधवार- शिव चतुर्दशी व्रत, प्रदोष व्रत
17 अप्रैल, शुक्रवार- सतुवाई अमावस्या
20 अप्रैल, सोमवार- अक्षय तृतीया, विनायकी चतुर्थी व्रत
22 अप्रैल, बुधवार- आद्य शंकराचार्य जयंती
23 अप्रैल, गुरुवार- गंगा सप्तमी, भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव
25 अप्रैल, शनिवार- सीता नवमी
27 अप्रैल, सोमवार- मोहिनी एकादशी
29 अप्रैल, बुधवार- प्रदोष व्रत
30 अप्रैल, गुरुवार- नृसिंह चतुर्दशी

ये भी पढ़ें-
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!

अप्रैल में शुरू होंगे मांगलिक कार्य

अप्रैल 2026 की शुरूआत में सूर्य मीन राशि में रहेगा, जिससे खर मास होने के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहेगी। इस महीने की 14 तारीख को जैसे ही सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, खर मास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कार्यों जैसे विवह आदि पर लगी रोक हट जाएगी। 15 से 30 अप्रैल के बीच विवाह के लगभग 7 शुभ मुहूर्त हैं।

अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया भी इसी महीने

धर्म ग्रंथों में जो 4 अबूझ मुहूर्त बताए गए हैं उनमें से अक्षय तृतीया भी एक है। अक्षय तृतीया को सभी मांगलिक कामों के लिए बहुति ही शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshaya Tritiya Katha: पढ़ें अक्षय तृतीया व्रत की रोचक कथा, श्रीकृष्ण ने स्वयं सुनाई थी युधिष्ठिर को
Parshuram Jayanti 2026 Wishes in Hindi: अपनों को यहां से भेजें भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, 75+ शानदार मैसेज विशेज