Chanakya Niti: चाहते हैं खुशहाल लव लाइफ तो पति-पत्नी भूलकर न करें ये 5 काम

Published : Jan 26, 2026, 02:06 PM IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नीतियों का गहन ज्ञान रखने वाले विद्वान थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का राजा बनाया।

PREV
16
Chanakya-Niti-for-happy-married-life

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन काल में अनेक ग्रंथों की रचना की। नीति शास्त्र भी इन ग्रंथों में से एक है, इसे चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रंथ में उन्होंने लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े कई सूत्रों के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपने एक सूत्र में उन कारणों के बारे में भी बताया है जिनकी वजह से पति-पत्नी का रिश्ता बर्बाद हो जाता है। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 कारण…


ये भी पढ़ें-
18 साल बाद राहु-बुध का महामिलन, धुरंधर की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत!

26
एक-दूसरे से झूठ न बोलें

पति-पत्नी को कभी एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए। पति-पत्नी दोनों में से जब भी कोई झूठ बोलता है तो उनके वैवाहिक जीवन में दरार आने की संभावना आधिक हो जाती है। अगर कभी ऐसी नौबत आ जाए तो साहस के साथ सच बोलना चाहिए। क्योंकि सच बोलकर आप थोड़ी देर के लिए परेशान हो सकते हैं, लेकिन झूठ बोलकर आप जीवन भर के लिए परेशान होंगे।

ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान

36
एक-दूसरे पर गुस्सा न करें

जब किसी व्यक्ति को गुस्सा आता है तो वह अच्छा-बुरा सब भूल जाता है और किसी को कुछ भी बोल देता है। गुस्से में बोली गई बातें कई बार जिंदगी भर का दर्द दे जाती हैं। इसलिए पति-पत्नी को कभी एक-दूसरे पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। अगर कभी गुस्सा आ भी जाए तो स्वयं पर नियंत्रण रखें।

46
लव लाइफ के सीक्रेट शेयर न करें

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही निजी यानी सीक्रेट होता है। इसमें ऐसी कईं बातें भी होती हैं जो इन दोनों के बीच ही रहनी चाहिए। जब इन दोनों में कोई ये बातें दूसरों के साथ शेयर करता है तो पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ सकती है। क्योंकि दूसरा व्यक्ति इन सीक्रेट्स का फायदा उठाकर पति-पत्नी के बीच विवाद करवा सकता है। इसलिए वैवाहिक जीवन की सीक्रेट बातें किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।

56
एक-दूसरे को अपमानित न करें

पति-पत्नी के बीच प्यार, सम्मान और अपनापन होना चाहिए। लेकिन कभी-कभी छोटे से विवाद के दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे का सार्वजनिक रूप से अपमान कर देते हैं। ऐसा करने से ये विवाद बड़ा रूप ले लेता है और पति-पत्नी का रिश्ता खत्म होने की स्थिति भी बन जाती है। इसलिए ये गलती करने से बचें।

66
पति-पत्नी के बीच तीसरा न आने पाए

वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति ईमानदार होना बहुत जरूरी है। दोनों में से यदि एक के भी चरित्र में खराबी आ जाए तो वैवाहिक रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिकता और जल्दी ही इसका अंत हो जाता है। इसलिए पति-पत्नी दोनों को ही अपने चरित्र का ध्यान रखना चाहिए।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories