Chanakya Niti: पति के बिना पत्नी को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, लव लाइफ हो सकती है बर्बाद

Published : Aug 20, 2026, 04:16 PM IST
Chanakya Niti

सार

Chanakya Niti Husband Wife: आचार्य चाणक्य ने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कईं सूत्र बताए हैं। चाणक्य ने अपनी एक नीति में ये भी बताया है कि पत्नी को कौन-से काम पति के बिना नहीं करने चाहिए।

Chanakya Niti Tips for Women: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उनकी नीतियों में रिश्ते, धन, व्यवहार, परिवार और दांपत्य जीवन को लेकर भी कई तरह की सीख मिलती है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसे 4 कामों के बारे में बताया है जो पत्नी को पति के बिना नहीं करनी चाहिए। नहीं तो लव लाइफ पर इसका बुरा असर हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 बातें…

बिना सोचे-समझे बड़ा फैसला न लें

गृहस्थ जीवन में कईं बार बड़े फैसले लेने पड़ते हैं अगर पत्नी के सामने ऐसी स्थिति बने तो पति से बिना पूछे ऐसा कोई भी फैसला न लें। अगर पत्नी ऐसा करती है तो पति ये बात खटक सकती है और इससे वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। ये छोटी सी बात बड़े विवाद की कारण भी बन सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

पर पुरुष से बात न करें

अगर पति साथ में न हो तो पत्नी को किसी भी पर पुरुष से बात नहीं करनी चाहिए चाहे वो घर का सदस्य ही क्यों न हो। पति के सामने रहते हुए पत्नी अगर किसी पुरुष से बात करे तो इसमें कोई दोष नहीं है। पति की गैरमौजूदगी में पर पुरुष से हंस-हंसकर बात करना और सामाजिक नियमों को अनदेखा करना वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Kab Hai: 2 दिन रहेगी सावन की पूर्णिमा, कब रखें व्रत-कब मनाएं रक्षाबंधन? 

कोई यज्ञ-हवन और दान न करें

धर्म ग्रंथ कहते हैं कि पत्नी को अपने पति के बिना कोई भी हवन-यज्ञ और दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उसके उस कार्य का कोई भी शुभ फल नहीं मिलता। इस तरह के सभी धार्मिक कार्य पति-पत्नी को साथ मिलकर करना चाहिए। तभी जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट और टाइम

पैसों का लेन-देन न करें

गृहस्थ जीवन बिना पैसों के नहीं चलता। धन कमाकर लाना पति की जिम्मेदारी है और इन पैसों से परिवार चलाना पत्नी की। साथ ही पत्नी को इन पैसों में से थोड़ा पैसा बचाकर भी रखना चाहिए, ऐसा विद्वान कहते हैं। अगर कभी इन पैसों का लेन-देन करने की जरूरत पड़े तो पति को इस बारे में जरूर बताना चाहिए। नहीं तो लव लाइफ पर इसका बुरा असर हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raksha Bandhan Kab Hai: 2 दिन रहेगी सावन की पूर्णिमा, कब रखें व्रत-कब मनाएं रक्षाबंधन? दूर करें कन्फ्यूजन
Sawan Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत, 25 या 26 अगस्त? जानें मुहूर्त-मंत्र और पूजा विधि