Chandra Grahan 3 March 2026: कितने बजे खत्म होगा चंद्र ग्रहण, इसके बाद कौन-से 5 काम जरूर करें?

Published : Mar 03, 2026, 09:28 AM IST
Chandra Grahan 3 March 2026

सार

3 march 2026 grahan sutak time: 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण अनेक देशों सहित भारत में भी दिखाई देगा। भारत में ग्रहण को लेकर अनेक मान्यताएं है। जानें चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 5 काम जरूर करें?

chandra grahan kitne baje se lagega: चंद्र ग्रहण को लेकर भारत में कईं तरह की मान्यताएं और परंपराएं है जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस बार साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका ज्योतिषिय और धार्मिक महत्व भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद 5 काम सभी को करना चाहिए। इससे चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। आगे जानिए भारत में चंद्र ग्रहण कब खत्म होगा और इसके बाद कौन-से 5 काम करना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत में कब लगेगा? जानिए ऐसे 12 जरूरी सवाल-जवाब

3 मार्च 2026 भारत में चंद्र ग्रहण की टाइमिंग

भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक दिखाई देगा। हालांकि भारत में चंद्र ग्रहण का स्पर्श शाम 05 बजकर 17 मिनिट पर होगा लेकिन इसका सूतक पूरे दिन माना जाएगा। चंद्र ग्रहण के साथ ही इसका सूतक भी खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time Today: भारत में सबसे पहले कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 5 काम करें?

1. विद्वानों के अनुसार चंद्र ग्रहण का अशुभ असर सभी लोगों और जीव-जंतुओं पर पड़ता है। इसलिए इससे बचने के लिए कुछ काम जरूर करना चाहिए। जैसे ही चंद्र ग्रहण खत्म हो, सबसे पहले घर की साफ-सफाई करें। संभव हो तो पानी से धोएं।
2. घर की साफ-सफाई के बाद स्वयं भी स्नान करें। अगर आप जनेऊ धारण करते हैं तो नियमों को ध्यान में रखते हुए अपना जनेऊ भी बदलें।
3. ग्रहण शुरू होने से पहले घर के मंदिर को पर्दे से ढंक दिया जाता है। ग्रहण समाप्त होने पर देव स्थान यानी मंदिर को पानी से धोएं और देव प्रतिमाओं को भी स्नान करवाकर विधि-विधान से पूजा करें।
4. ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन, कपड़े, अनाज आदि का दान करें। ऐसा करने से आप ग्रहण के अशुभ फल से बच सकते हैं।
5. गाय को हरा चारा खिलाएं, मछलियों के लिए नदी-तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। कुत्ते को रोटी खिलाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: सूतक काल में किन लोगों को है खाने की छूट?
Chandra Grahan Time Today: भारत में सबसे पहले कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?