Today Chandra Grahan Sutak Time: चंद्र ग्रहण आज, जानें कब से कब तक रहेगा सूतक काल?

Published : Mar 03, 2026, 05:10 AM IST
Today Chandra Grahan Sutak Time

सार

Today Chandra Grahan Time: 3 मार्च, मंगलवार को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जाने दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Today Chandra Grahan Time In India: 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 05 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। खास बात ये है कि इस दिन चंद्र ग्रहण के कारण होली उत्सव (धुरेड़ी) नहीं खेला जाएगा। ये साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। मंगलवार को कालदण्ड, धूम्र, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का समय और सूतक कब से कब तक रहेगा…

ये भी पढ़ें-
 

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का समय

भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होगा, जो शाम 06:47 तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06:23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट पर ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। भारत में सूतक से जुड़े सभी नियम माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026 Rashifal: 3 राशि वाले हो जाएं अलर्ट, चंद्र ग्रहण छिन लेगा सुख-चैन!

3 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शुक्र और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति कईं शुभ-अशुभ योग बनाएगी।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Streaming: 3 मार्च को होगा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि यात्रा पर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

राहुकाल 3 मार्च 2026 टाइमिंग

3 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

3 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 03 6:30 PM
चन्द्रास्त - Mar 04 7:07 AM

3 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 09:44 से 11:11 तक
सुबह 11:11 से दोपहर 12:38 तक
दोपहर 12:15 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:38 से 02:05 तक
दोपहर 03:32 से 04:59 तक

3 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:44 AM – 11:11 AM
कुलिक - 12:38 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:09 AM – 09:56 AM और 11:24 PM – 12:13 AM
वर्ज्यम् - 03:33 PM – 05:09 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत में भी है एक 'मिनी ईरान', इस कांच के मंदिर में घुसते ही लगता है विदेश आ गए
चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत में कब लगेगा? जानिए ऐसे 12 जरूरी सवाल-जवाब