aaj chandra grahan hai kya: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारत के अलग-अलग शहरों में ये चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। जानें देश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा।

today chandra grahan time: 3 मार्च 2026 को होने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर सभी लोग उत्साहित और रोमांचित है। लोग ज्यादा से ज्यादा इस चंद्र ग्रहण के बारे में जानना चाहते हैं। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए यहां भी इसके सूतक आदि सभी नियम माने जाएंगे। भारत में ये चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा यानी सिर्फ कुछ देर के लिए। आगे जानिए 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में सबसे पहले कहां दिखाई देगा…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Streaming: 3 मार्च को होगा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में सबसे पहले कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा। यानी जहां सबसे पहले चंद्रमा उदय होगा वहीं ये ग्रहण दिखाई देगा। भारत में चंद्रोदय सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में होता है। यहां नागालैंड में चंद्र सबसे पहले पहले दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत में कब लगेगा? जानिए ऐसे 12 जरूरी सवाल-जवाब

भारत में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा?

भारत में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भी नागालैंड में ही दिखाई देगा। यहां चंद्र ग्रहण की शुरूआत शाम 05 बजकर 17 मिनिट से हो जाएगी, यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 46 मिनिट तक दिखाई देगा। यानी नागालैंड में इस चंद्र ग्रहण की कुल अविधि 01 घण्टा 29 मिनिट की रहेगी। अन्य किसी क्षेत्र में इतना लंबा चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

कहां सबसे कम समय के लिए दिखेगा चंद्र ग्रहण?

विद्वानों की मानें तो भारत में सबसे कम देर के लिए चंद्र ग्रहण मुंबई और इसके आस-पास के क्षेत्रों में दिखाई देगा। यहां चंद्र ग्रहण की अवधि मात्र 5 से 10 मिनिट की रहेगी। हालांकि इन क्षेत्रों में भी चंद्र ग्रहण का सूतक पूरे दिन का माना जाएगा। सूतक के दौरान कुछ नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी माना गया है।

क्यों होता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो ग्रहों की विशेष स्थिति बनने पर होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो पृथ्वी की छाया से चंद्रमा कुछ देर के लिए ढंक जाता है। ये घटना सिर्फ पूर्णिमा पर ही होती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। कईं बार ऐसा होने पर चंद्र लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे बल्ड मून भी कहते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।