Premanand Maharaj Viral Video: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने भक्तों से भावुक अपील करते नजर आ रहे हैं। बाबा का ये वीडियो बहुत तेजी से ट्रेंड हो रहा है। 

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज पिछले कईं दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं जिसके चलते 17 मई से उनकी पदयात्रा भी नहीं निकाली जा रही है। इस बीच इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें वे अपने भक्तों से एक भावुक अपील करते नजर आ रहे हैं। जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा अपने वीडियो में…‘मैं रहूं या ना रहूं, मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी में ध्यान लगाईए। आप जो भी सेवा कर रहे हैं, उसे करते रहें। भगवान के नाम का जाप लगातार करें सब अच्छा होगा। आपका गुरुदेव आपके मन में हमेशा रहेगा। आप बिना किसी डर के भजन करें। जब हमारा मन करेगा, हम फिर से बात करेंगे।’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

प्रेमानंद महाराज ने क्यों की अपील?

ऐसा माना जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज ने ये संदेश अपने स्वास्थ्य और जीवन की अनिश्चितता को लेकर कहा है। इस वीडियो के जरिए वे भक्तों से कहना चाह रहे हैं कि एकमात्र भगवान ही आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं। इसी में आप सभी का कल्याम और मंगल होगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद भक्तों की भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली रही हैं।

क्यों इतने फेमस हैं प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज वर्तमान समय के सबसे प्रसिद्ध संतों में से एक है। उनकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि वृद्ध ही नहीं युवा पीढ़ी भी उनके प्रवचनों की दिवानी है। उनके प्रवचनों में रिश्ते, क्रोध, तनाव, अहंकार और भगवान के नाम जप जैसे विषयों पर सरल भाषा में बातें की जाती हैं। यही कारण है कि Gen Z audience भी उनके वीडियो से तेजी से कनेक्ट कर रही है। सोशल मीडिया पर #PremanandMaharaj और #RadheRadhe जैसे hashtags लगातार ट्रेंड में रहते हैं।

क्या बीमारी है प्रेमानंद महाराज को?

प्रेमानंद महाराज को दोनों किडनिया काफी लंबे समय से खराब हैं। प्रतिदिन डायलिसिस करवाने के बाद भी प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों से मिलते हैं और उन्हें भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। प्रेमानंद महाराज ने अपने किडनियों के नाम राधा और कृष्ण रखे हैं। बिगड़ती सेहत के चलते पिछले 17 मई से उनकी दैनिक यात्रा भी नही हो पा रही है।