2026 Mein Chandra Grahan Kab Lagega: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण का सूतक कितनी बजे से शुरू होगा और कब तक रहेगा?
Bharat Mein Chandra Grahan Kab Hai: वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तो पृथ्वी की छाया से चंद्रमा कुछ देर के लिए ढंक जाता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम भी माने जाएंगे। सूतक को अशुभ समय भी माना जाता है। इससे जुड़े अनेक नियम भी प्रचलित हैं। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा व अन्य खास बातें…
24
3 मार्च को कब से कब तक होगा सूर्य ग्रहण?
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर यानी 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 05:04 रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनिट की रहेगी। ये ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित रूप में यानी अधिकतम 52 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। यानी सूतक की कुल अवधि 9 घंटे 41 मिनिट की रहेगी। वहीं बच्चों, वृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक के नियम दोपहर 02 बजकर 56 मिनिट से 06 बजकर 46 मिनिट तक ही माना जाएगा।
1. सूतक के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। बच्चों, वृद्ध और अस्वस्थ लोगों के लिए इस नियम में छूट होती है। 2. सूतक के दौरान सोना भी नहीं चाहिए और न ही स्त्री संग करना चाहिए। 3. सूतक के दौरान पूजा-पाठ करने से भी बचना चाहिए, मंत्र जाप कर सकते हैं। 4. सूतक में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 5. सूतक काल में धारदार और नोंकदार चीजें जैसे- सुई, कैंची आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।