Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम

Published : Nov 14, 2026, 10:18 AM IST
Chhath Puja 2026

सार

Chhath Puja 2026 Sunset Time: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष नें छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा का विधान है। छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है।

Chhath Puja Sandhya Arghya 2026: छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में संध्या अर्घ्य तीसरे दिन दिया जाता है। साल 2026 में यह परंपरा 15 नवंबर, रविवार को निभाई जाएगी। आगे जानिए संध्या अर्घ्य का समय और जरूरी बातें...

छठ पूजा 2026 का चार दिवसीय कार्यक्रम

- 13 नवंबर, शुक्रवार: नहाय-खाय
- 14 नवंबर, शनिवार: खरना
- 15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य
- 16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य और पारण

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व

कैसे दें डूबते सूर्य को अर्घ्य?

छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दिन घर में ठेकुआ, चावल के लड्डू और कई तरह के फल तैयार किए जाते हैं। शाम को इन सभी चीजों को बांस की टोकरी या सूप में सजाकर छठ घाट ले जाया जाता है। सूर्यास्त से पहले व्रती नदी या तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की पूजा करते हैं। इसके बाद डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान छठी मैया के गीत गाए जाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की जाती है।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: छठ पूजा में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े! जानें सिंदूर-श्रृंगार के 5 जरूरी नियम

संध्या अर्घ्य 2026 का शुभ समय (Sandhya Arghya 2026 Time)

छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उज्जैन के पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को सूर्यास्त शाम लगभग 5 बजे होगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के स्थानीय समय के अनुसार अर्घ्य देने की तैयारी करें। जानें देश के प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य का समय…
- पटना: शाम 5:01 बजे
- रांची: शाम 5:04 बजे
- वाराणसी: शाम 5:10 बजे
- प्रयागराज: शाम 5:14 बजे
- लखनऊ: शाम 5:16 बजे
- कानपुर: शाम 5:19 बजे
- अलीगढ़: शाम 5:25 बजे
- दिल्ली: शाम 5:28 बजे
- जयपुर: शाम 5:36 बजे
- कोलकाता: शाम 4:53 बजे
- मुंबई: शाम 6:00 बजे


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja Upay: मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी, छठ पूजा पर करें ये 5 आसान उपाय!
Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व