Chhath Puja Upay: मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी, छठ पूजा पर करें ये 5 आसान उपाय!

Published : Nov 14, 2026, 10:50 AM IST
Chhath Puja Upay

सार

Chhath Puja Remedies: छठ पूजा उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। हालांकि ये उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव के साथ छठी मैया की पूजा भी की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Chhath Puja Upay 2026: छठ महापर्व सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान व्रती पूरे नियम और श्रद्धा के साथ चार दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर, रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। अगर आपके मन में पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी की इच्छा है तो आपकी ये कामना भी पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं छठ पूजा पर किए जाने वाले 5 आसान उपाय...

1. सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें

छठ पूजा के दिन सुबह और शाम सूर्यदेव की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप जरूर करें। आप 'ऊं सूर्याय नमः' या 'ऊं घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम

2. जरूरतमंदों को करें दान

छठ पूजा पर दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े, फल या भोजन का दान करें। धार्मिक मान्यता है कि दान करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व

3. मंदिर में लगवाएं केसरिया ध्वज

छठ पूजा के मौके पर किसी मंदिर में केसरिया रंग का ध्वज लगवाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केसरिया रंग का संबंध सूर्यदेव के तेज से है। ऐसा करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

4. तांबे के लोटे से दें सूर्यदेव को अर्घ्य

छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देना सबसे खास परंपराओं में से एक है। इस दौरान तांबे के लोटे में साफ जल भरें और उसमें लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दौरान अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें।

5. बिना नमक का भोजन करें

अगर आप छठ पूजा का पूरा व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो इस दिन बिना नमक का भोजन कर सकते हैं। इसे अलोना व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए ही उपवास या खान-पान में बदलाव करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम
Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व