
Chitragupt Puja 2026 Date: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं और धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के कर्मों का हिसाब रखते हैं। कायस्थ समाज में इस दिन विशेष उत्साह के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा की जाती है। इस बार पूजा की तारीख को लेकर लोगों के मन में 11 या 12 नवंबर का सवाल है। आइए जानते हैं भगवान चित्रगुप्त की सही पूजा डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 11 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म में त्योहारों की तारीख तय करने के लिए उदया तिथि को महत्व दिया जाता है। इसी आधार पर इस साल भगवान चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर, बुधवार को की जाएगी। इसी दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, क्या है भाई दूज की सही डेट? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
- सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक
- दोपहर 2:55 से शाम 4:17 तक
- शाम 4:17 से 5:39 तक
- शाम 7:17 से रात 8:55 तक
ये भी पढ़ें-
शनिवार को नाखून काटना चाहिए या नहीं? जानें शनिदेव से जुड़ी मान्यता
- चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त की पूजा का संकल्प लें।
- पूजा के लिए घर में किसी साफ जगह पर लकड़ी का बाजोट रखें। इसके ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर स्थापित करें।
- अब भगवान के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चंदन, रोली, हल्दी, पान और सुपारी आदि पूजा सामग्री अर्पित करें।
- भगवान चित्रगुप्त को अपनी श्रद्धा के अनुसार फल और मिठाई का भोग लगाएं। इस दिन कलम, दवात और पुस्तकों की पूजा करना भी खास माना जाता है।
- पूजा के दौरान भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप करें-
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
- मंत्र जाप के बाद भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा करें। अंत में परिवार के सभी सदस्यों के साथ उनकी आरती करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
ऊं जय चित्रगुप्त हरे,
स्वामीजय चित्रगुप्त हरे ।
भक्तजनों के इच्छित,
फल को पूर्ण करे॥
विघ्न विनाशक मंगलकर्ता,
सन्तनसुखदायी ।
भक्तों के प्रतिपालक,
त्रिभुवनयश छायी ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत,
पीताम्बरराजै ।
मातु इरावती, दक्षिणा,
वामअंग साजै ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक,
प्रभुअंतर्यामी ।
सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन,
प्रकटभये स्वामी ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
कलम, दवात, शंख, पत्रिका,
करमें अति सोहै ।
वैजयन्ती वनमाला,
त्रिभुवनमन मोहै ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
विश्व न्याय का कार्य सम्भाला,
ब्रम्हाहर्षाये ।
कोटि कोटि देवता तुम्हारे,
चरणनमें धाये ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
नृप सुदास अरू भीष्म पितामह,याद तुम्हें कीन्हा ।
वेग, विलम्ब न कीन्हौं,
इच्छितफल दीन्हा ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
दारा, सुत, भगिनी,
सबअपने स्वास्थ के कर्ता ।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी,
तुमतज मैं भर्ता ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
बन्धु, पिता तुम स्वामी,
शरणगहूँ किसकी ।
तुम बिन और न दूजा,
आसकरूँ जिसकी ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
जो जन चित्रगुप्त जी की आरती,
प्रेम सहित गावैं ।
चौरासी से निश्चित छूटैं,
इच्छित फल पावैं ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे...॥
न्यायाधीश बैंकुंठ निवासी,
पापपुण्य लिखते ।
'नानक' शरण तिहारे,
आसन दूजी करते ॥
ऊं जय चित्रगुप्त हरे,
स्वामीजय चित्रगुप्त हरे ।
भक्तजनों के इच्छित,
फल को पूर्ण करे ॥
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।