Khatu Shyam Puja Vidhi: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी बहुत ही खास होती है, इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। इसी दिन खाटू वाले बाबा श्याम का प्राकट्य दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन बाबा श्याम की विशेष पूजा कर भोग भी लगाया जाता है।
Shyam Baba Ka Birthday Kab Hai: देवउठनी एकादशी का पर्व इस बार 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव भी मनाने की परंपरा है। इस खास मौके पर खाटू धाम में बाबा का फूलों से श्रृंगार किया जाता है और भजन-कीर्तन, विशेष भोग सहित कई आयोजन होते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा श्याम की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है। आगे जानिए कैसे करें बाबा श्याम की पूजा मंत्र और भोग के बारे में...
20 नवंबर 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 06:47 से 08:09 तक
सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:50 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक
ये भी पढ़ें-
Tulsi Vivah 2026 Date: कब करें तुलसी विवाह? जानें सही तारीख, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और कथा
कैसे करें बाबा श्याम की पूजा?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा स्थल की सफाई करके वहां बाबा खाटू श्याम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
- बाबा की तस्वीर को फूलों और माला से सजाएं। घी का दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती लगाएं। बाबा को चंदन, इत्र और फूल अर्पित करें।
- अपनी श्रद्धा के अनुसार बाबा श्याम को आप भोग लगाएं। इसके बाद बाबा के नाम का जाप करें, श्याम चालीसा पढ़ें और आरती करें।
- पूजा के बाद परिवार के लोगों में प्रसाद बांटें और जरूरतमंदों की मदद करें। इस तरह पूजा करने से बाबा श्याम की कृपा आप पर बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
देवउठनी एकादशी 2026 कब है, कौन-से मंत्र बोलकर जगाएं भगवान विष्णु को? जानें विधि, मुहूर्त और आरती
बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर किस मंत्र का जाप करें?
बाबा के जन्मोत्सव पर भक्त श्रद्धा के साथ उनके नाम का जाप कर सकते हैं। पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें-
ऊं श्री श्यामाय नमः।
इसके अलावा आप जय श्री श्याम नाम का 108 बार जाप भी कर सकते हैं।
बाबा श्याम को क्या भोग लगाएं?
जन्मोत्सव के मौके पर बाबा को चूरमा, खीर, पेड़े, मावे की मिठाई और फल अर्पित कर सकते हैं। कई जगहों पर बाबा को छप्पन भोग भी लगाया जाता है। भक्त इच्छा व श्रद्धा के अनुसार भोग लगा सकते हैं।
श्री खाटू श्याम जी की आरती लिरिक्स
ऊं जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण पड़े॥
गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥
मोदक खीर चूरमा, सुवर्ण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥
झांझ कटोरा और घड़ियावल, शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावत, जय-जयकार करे॥
जो ध्यावे फल पावे, सब दुख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥
ऊं जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।












