
Dhanteras 2026 Date and Time: आज, शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और घर के लिए नई चीजें खरीदने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती हैं। अगर आप भी आज खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं धनतेरस शॉपिंग का शुभ मुहूर्त...
नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को खरीदारी के लिए कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त बताए गए हैं। इन समयों में आप अपनी जरूरत के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन या अन्य सामान खरीद सकते हैं।
सुबह 10:30 से 10:43 बजे तक
दोपहर 12:05 से 1:27 बजे तक
शाम 4:11 से 5:33 बजे तक
रात 8:49 से 10:27 बजे तक
इसके अलावा, 7 नवंबर की सुबह 7:59 से 9:21 बजे तक भी शुभ चौघड़िया बताया गया है। ध्यान रखें कि खरीदारी का मुहूर्त और लक्ष्मी-कुबेर पूजा का मुहूर्त अलग-अलग होता है। इसलिए दोनों के समय को एक जैसा न समझें।
शुभ चौघड़िया हिंदू पंचांग में बताया गया एक ऐसा समय होता है, जिसे किसी काम की शुरुआत या खरीदारी के लिए अच्छा और अनुकूल माना जाता है। ज्योतिष में चौघड़िया का इस्तेमाल यात्रा, पूजा-पाठ, नया काम शुरू करने और खरीदारी जैसे कार्यों के लिए शुभ समय जानने में किया जाता है।
और पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर किसे क्या खरीदना चाहिए, जानें आपके लिए क्या खरीदना है शुभ?
नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक है। वहीं, प्रदोष काल शाम 5:32 बजे से रात 8:09 बजे तक बताया गया है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की आराधना का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के साथ ही कई अन्य वस्तुएं खरीदने की भी परंपरा है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।
1. सोना और सोने के सिक्के
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आप सोने के आभूषण, सिक्के या छोटी गोल्ड आइटम खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है, तो सोने का छोटा सिक्का भी विकल्प हो सकता है।
2. चांदी के सिक्के और बर्तन
इस दिन चांदी के सिक्के, कटोरी, गिलास या लक्ष्मी-गणेश की छोटी मूर्तियां खरीदने की भी परंपरा है। मान्यता है कि चांदी की वस्तुएं घर में समृद्धि का प्रतीक होती हैं।
3. नए बर्तन
धनतेरस पर पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। परंपरा के अनुसार, नए बर्तन घर लाते समय उन्हें खाली रखने के बजाय चावल या अनाज से भर सकते हैं।
4. झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी पुरानी परंपरा है। इसे घर की साफ-सफाई और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक माना जाता है। कई परिवार इस दिन नई झाड़ू घर लाते हैं।
5. लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
धनतेरस पर पूजा के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां खरीद सकते हैं। इसके अलावा दीपक, पूजा की थाली और अन्य पूजन सामग्री भी घर ला सकते हैं।
6. धनिया और कौड़ियां
धनतेरस पर साबुत धनिया और पीली कौड़ियां खरीदने की भी पारंपरिक मान्यता है। इनका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। कुछ परिवार धनिया को पूजा के बाद शुभ प्रतीक के रूप में संभालकर रखते हैं।
7. इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन
इस दिन आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मोबाइल, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप या वाहन भी खरीद सकते हैं। हालांकि, ये चीजें खरीदना जरूरी नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरत को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।