Eid 2026 Moon Sighting Date: आज या कल कब दिखेगा ईद का चांद, जानिए भारत में ईद कब?

Published : Mar 17, 2026, 11:37 AM ISTUpdated : Mar 18, 2026, 12:11 PM IST
Eid 2026 date in India

सार

Eid 2026 Moon Sighting: शाव्वाल का चांद 18 मार्च को दिखेगा या 19 मार्च को इसी पर ईद की तारीख तय होगी। अगर 18 को चांद नजर आया तो सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी, वरना डेट आगे बढ़ जाएगी। जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद, क्या होती है चांद रात।

Eid 2026 Moon Sighting Date: रमजान 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सबकी नजर आसमान पर टिकी है। सऊदी अरब ने देशभर के मुसलमानों से बुधवार, 18 मार्च की शाम को शाव्वाल का चांद देखने की अपील की है। इसी चांद के दिखने पर तय होगा कि ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी। जानिए ईद 2026 चांद रात से लेकर भारत में ईद कब? पूरी अपडेट।

सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो ईद कब?

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 29 रमजान की शाम यानी 18 मार्च को लोग चांद देखने की कोशिश करें। अगर 18 को चांद नजर आ जाता है, तो वहां 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को ईद मनाई जाएगी अगर चांद नहीं दिखा, तो रमजान 30 दिन का होगा और 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद होगी। लोगों से यह भी कहा गया है कि अगर कोई चांद देखे तो नजदीकी अदालत को इसकी जानकारी दे।

ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? जानिए आगरा, बरेली समेत 5 शहरों का समय 

भारत में कब मनाई जाएगी ईद 2026?

भारत में ईद की तारीख आमतौर पर सऊदी अरब से एक दिन बाद होती है। यहां 20 मार्च की शाम को चांद देखने की संभावना है। अगर उस दिन चांद दिख गया, तो 21 मार्च 2026 (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी। हालांकि मौसम और लोकेशन के हिसाब से कुछ जगहों पर फर्क हो सकता है।

ईद से पहले क्या होती है चांद रात?

रमजान के महीने में ईद से एक दिन पहले जिस शाम शव्वाल का चांद दिखाई देता है, उसे चांद रात कहा जाता है। इस दिन बाजारों में देर रात तक रौनक रहती है। लोग नए कपड़े खरीदते हैं। मिठाइयों और गिफ्ट्स की शॉपिंग होती है। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। यानी यह ईद से पहले का सबसे खास और खुशियों भरा समय होता है। इसके साथ ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट भी करते हैं। बच्चे ईदी को लेकर उत्साहित रहते हैं। मस्जिदों में खास इबादत होती है और हर तरफ जश्न जैसा माहौल बन जाता है, जहां खुशी और अपनापन साफ नजर आता है।

ईद-उल-फितर को क्यों कहते हैं ‘मीठी ईद’?

भारत, पाकिस्तान जैसे देशों में ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसकी वजह है इस दिन बनने वाली खास मिठाइयां। खासकर सेवइयां (सेवई), जो दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाई जाती है। लोग इसे रिश्तेदारों और पड़ोसियों में बांटते हैं।

अलग-अलग देशों में अलग क्यों होती है ईद?

ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए हर देश में एक ही दिन ईद नहीं होती। खाड़ी देशों (UAE, कतर, कुवैत) में अक्सर सऊदी अरब के साथ ईद होती है, जबकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में आमतौर पर एक दिन बाद ईद मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- Eid 2026 Date: भारत में कब मनाई जाएगी ईद 20 या 21 मार्च, जानिए चांद रात कब है?

इस बार ईद को लेकर क्या है अपडेट?

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 मार्च की शाम चांद देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में संभावना है कि सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को हो। लेकिन अंतिम फैसला सिर्फ आधिकारिक चांद देखने की पुष्टि के बाद ही होगा। जानिए ईद 2026 डेट को लेकर क्या है अबतक की अपडेट-

  • 18 मार्च: सऊदी अरब में चांद देखने की कोशिश की जाएगी।
  • 19 या 20 मार्च: सऊदी अरब में ईद संभव।
  • 20 मार्च शाम: भारत में चांद देखने की उम्मीद।
  • 21 मार्च: भारत में ईद होने की सबसे ज्यादा संभावना।
  • अब सबकी नजर आज शाम के आसमान पर है- चांद दिखेगा या नहीं, इसी पर तय होगी ईद की सही तारीख।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Happy Chaitra Navratri 2026: 75+ शानदार विशेज और शायरी, अपनों को शेयर करें चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय क्या है? जानें गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत 5 शहरों की टाइमिंग