Eid Milad Un Nabi 2026: कब है ईदे मिलाद उन नबी, 26 या 27 अगस्त? बारा वफात की सही डेट क्या है?

Published : Aug 24, 2026, 04:04 PM IST
Eid Milad Un Nabi 2026

सार

Barawafat 2026: इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाता है। जानें इस बार ये त्योहार कब मनाया जाएगा?

Eid Milad Un Nabi 2026 Kab Hai: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं। कईं स्थानों पर इस दिन जुलूस भी निकाला जाता है। लोग अपने घरों को सजाते हैं और कुरान की तिलावत भी करते हैं। इसे बारावफात कहते हैं। आगे जानिए क्यों मनाते हैं मिलाद उन बनी और इसका महत्व…

क्यों मनाया जाता है ईद-ए-मिलाद?

ईद-ए-मिलाद का दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है। लोग उनके बताए प्रेम, दया, इंसानियत और भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। कई स्थानों पर इस अवसर पर धार्मिक सभाएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें पैगंबर साहब की जिंदगी और उनके संदेशों के बारे में बताया जाता है।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग

कब है मिलाद उन नबी 2026?

इस साल भारत में ईद-ए-मिलाद 26 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन इस्लामी कैलेंडर के रबी-अल-अव्वल महीने से जुड़ा है। कई सुन्नी मुस्लिम समुदाय 12 रबी-अल-अव्वल को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मानते हैं। वहीं कुछ अन्य परंपराओं में तारीख अलग मानी जाती है। इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होने के कारण ईद-ए-मिलाद की अंग्रेजी कैलेंडर वाली तारीख हर साल बदलती रहती है। चांद दिखाई देने के आधार पर स्थानीय स्तर पर तारीख में अंतर भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस

कैसे मनाते हैं मिलाद उन नबी?

ईद-ए-मिलाद के मौके पर कई मुस्लिम परिवार और समुदाय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है। कुरान की तिलावत की जाती है। कई जगहों पर पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी से जुड़े कार्यक्रम भी होते हैं। कुछ समुदाय जुलूस और सामूहिक आयोजन करते हैं, जबकि कई लोग इस दिन को घर पर दुआ और धार्मिक गतिविधियों के साथ मनाते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद और खाना बांटने जैसे नेक काम भी किए जाते हैं।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

September 2026 Calendar: कब है जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का दूसरा प्रदोष 25 अगस्त को, 2 घंटे 13 मिनिट का मुहूर्त, जानें मंत्र-पूजा विधि और आरती