
Guru Nanak Jayanti 2026: सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को प्रेम, समानता और इंसानियत का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने जीवन को बेहतर बनाने के लिए तीन खास सिद्धांत बताए थे, जिन्हें 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' कहा जाता है। इन तीनों सिद्धांतों में एक अच्छा और सच्चा जीवन जीने का सार छिपा है। आगे जानिए गुरु नानक देव जी के इन तीन मूल मंत्रों का क्या अर्थ है और ये हमें क्या सीख देते हैं...
गुरु नानक देव जी का पहला संदेश है 'नाम जपो'। इसका मतलब है कि व्यक्ति को हमेशा ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। रोजमर्रा के काम करते हुए भी परमात्मा को याद रखना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और इंसान के भीतर अच्छे विचार पैदा होते हैं। यह मंत्र हमें अहंकार, लालच और बुरे विचारों से दूर रहने की सीख देता है।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Purnima Date: कब है कार्तिक मास की पूर्णिमा, कैसे करें दीपदान? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
'किरत करो' का अर्थ है ईमानदारी और मेहनत से अपनी आजीविका कमाना। गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि किसी को धोखा देकर या गलत तरीके से धन कमाना उचित नहीं है। हर व्यक्ति को अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। मेहनत की कमाई से ही जीवन में सच्चा सुख और संतोष मिलता है।
ये भी पढ़ें-
Hari-Har Milan Ujjain: बाबा महाकाल क्यों जाते हैं गोपाल मंदिर, जानें हरि-हर मिलन परंपरा का रहस्य?
गुरु नानक देव जी का तीसरा मूल मंत्र है 'वंड छको'। इसका मतलब है कि अपनी कमाई और भोजन को जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाना चाहिए। हमें समाज के गरीब और कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। यह सिद्धांत इंसान को दूसरों के प्रति दया, प्रेम और सेवा भाव रखने की प्रेरणा देता है।
गुरु नानक देव जी के ये तीनों सिद्धांत हमें सिखाते हैं कि ईश्वर को याद रखते हुए ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए और अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करना चाहिए। यही अच्छे और सार्थक जीवन का रास्ता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।