
Hanuman Jayanti Date 2026: हनुमान जयंती 2026 (Hanuman Jayanti 2026) हर साल चैत्र पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस साल चैत्र पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों में हनुमान जयंती 2026 की डेट को लेकर भी भ्रम की स्थिति है। चैत्र पूर्णिमा को भगवान हनुमान (Lord HanumanJayanti) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस बार हनुमान जयंती 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल 2026 को? अगर आप भी हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो जानिए हनुमान जयंती 2026 की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र।
पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि (Chaitra Purnima 2026 Date) की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से हो रही है और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि (जिस दिन सूर्योदय के समय तिथि रहे) को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसी नियम के अनुसार हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: जानिए हनुमान जी की पत्नी सुवर्चला देवी कौन थीं?
हनुमान जयंती 2026 पूजा का तीन समय सबसे शुभ नीचे देखें-
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: 1 ग्लास पानी का ये आसान उपाय, रातों-रात बदल सकती है किस्मत
इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए-
भगवान हनुमान को बल, अटूट भक्ति और अद्भुत साहस का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हैं और संकटों को दूर करने वाले “संकटमोचक” के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के कष्ट, भय और नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत मिलती है, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ और व्रत रखने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।