
Vivah Se Pahle Gun Kyo Milana Chahiye: हिंदू धर्म में लड़का-लड़की के विवाह से पहले अनेक परंपराएं निभाई जाती हैं। जन्म पत्रिका मिलना इन परंपराओं में से एक है। जन्म पत्रिका देखकर ही लड़का-लड़की के कितने गुण मिल रहे हैं ये बात निश्चित की जाती है। निश्चित संख्या में गुण मिलने पर ही आगे की बातें तय की जाती हैं। अगर लड़का लड़की के गुण मिलान में समस्या हो तो विवाह नहीं किया जाता। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए जन्म पत्रिका देखकर कैसे किया जाता है गुण-मिलान…
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों शुभ, न खरीद पाएं तो क्या करें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लड़का और लड़की दोनों की जन्म कुंडली में नाड़ी, गण, योनि, राशि, नक्षत्र आदि की जानकारी होती है। इनके आधार पर ही दोनों के गुणों का मिलान किया जाता है। इन सभी के मिलाकर कुल 36 गुण होते हैं। लड़का-लड़की के जितने अधिक गुण मिलते हैं, उनका वैवाहिक जीवन उतना ही सुखी रहता है, ऐसा विद्वानों का कहना है।
ये भी पढ़ें-
Tulsi Sukh Jaye To Kya Kare: तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें, क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है?
जब लड़का-लड़की के विवाह के लिए गुण मिलान किया जाता है तो कम से कम 18 गुण मिलना जरूरी होते हैं। इनसे कम गुण मिलने पर विवाह न करने की सलाह दी जाती है। 18 से कम गुण मिलने पर भी यदि कोई जोड़ा विवाह कर ले तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही कष्टमई होता है। उन्हें अपने जीवन में एक के बाद एक अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिषियों के अनुसार जिन लड़का-लड़की के 24 से अधिक गुण मिलते हैं, उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल होता है। जन्म पत्रिका का मिलान करते समय मांगलिक दोष पर भी विचार किया जाता है। मांगलिक लड़के का विवाह मांगलिक लड़की से ही संभव है। इसके बाद लड़का-लड़के के सातवें भाव में कौन-सा ग्रह बैठा है, इस पर भी विचार किया जाता है क्योंकि सातवां घर मैरिड लाइफ के सुख के बारे में संकेत करता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।