Tulsi Astrology Sign: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा हरा-भरा रहने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अगर ये पौधा अचानक सूख जाए तो ये किसी अनहोनी का संकेत भी हो सकता है।

Tulsi Plant Astrology: लगभग हर शुभ कार्य में तुलसी का उपयोग किया जाता है। तुलसी को सीधे भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि हर हिंदू परिवार में तुलसी का पौधा जरूर होता है। ऐसा कहते हैं कि तुलसी का पौधा हरा-भरा हो तो ये घर में सुख-समृद्धि का संकेत है और अगर अचानक तुलसी का पौधा सूख जाए तो समझ लीजिए कि निकट भविष्य में कोई परेशानी आने वाली है। आगे जानिए तुलसी के पौधे से मिलने वाले संकेतों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Chalisa Yog: सूर्य-अरुण का संयोग चमकाएगा 5 राशियों की किस्मत, इनकम होगी डबल

तुलसी सूखने से जीवन में क्या परेशानी आ सकती है?

1. मान्यता है कि अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो इसे धन की देवी लक्ष्मी के रूठने का संकेत मानना चाहिए। ऐसा होने से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
2. कईं बार घर में अधिक निगेटिव ऊर्जा होने के कारण भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। ऐसे घरों में लोग लोग अधिक बीमार रहते हैं।
3. अगर जीवन में कोई बड़ी विपदा आने वाली होती है तो भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। इसे किसी बड़ी अनहोनी का संकेत समझना चाहिए।
4. तुलसी के पत्तों का पीला हो जाना भी निकट भविष्य में आने वाली परेशानी के बारे में इशारा करता है।

ये भी पढ़ें-
Shanishchari Amavasya 2026: कब है साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या? जानें डेट और उपाय

तुलसी सूख जाएं तो क्या करें?

तुलसी का पौधा सूख जाए तो इसे घर में न रखें तुरंत किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। ऐसा न कर पाएं तो पीपल के पेड़ के नीचे गड्‌ढा खोदकर इसे वहीं दबा दें। ऐसा करते समय भगवान से आने वाली मुसीबतों को रोकने के लिए प्रार्थना करें और घर में गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।

कब लगाएं तुलसी का पौधा?

अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। गुरुवार भगवान विष्णु से संबंधित है और शुक्रवार देवी लक्ष्मी से। ये दोनों ही दिन बहुत शुभ माने गए हैं।

किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?

विद्वानों के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने की सबसे सही दिशा है उत्तर-पूर्व या उत्तर। वास्तु भी इन दोनों दिशाओं को ही तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त मानता है। ऐसा करने से ये पौधा अच्छी तरह से फलता-फूलता है और शुभ फल भी देता है। शुभ दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

किस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा?

विद्वानों का कहना है कि भूलकर भी दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ये दिशा यमराज की है। इस दिशा में लगाया गया तुलसी का पौधा निगेटिव प्रभाव देने लगता है। इसलिए ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।