Janmashtami 2026: राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं भाग्य, श्रीकृष्ण की कृपा से दूर होंगे बुरे दिन

Published : Sep 01, 2026, 11:52 AM IST
Janmashtami-2026-Upay.jpg

सार

Janmashtami Ke Upay: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त कान्हा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ के साथ कई तरह के उपाय भी करते हैं।

Janmashtami Par Kanha Ko Kya Bhog Lagaye: इस बार जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूजा करते हैं। कान्हा को माखन-मिश्री, दूध, दही और मिठाई समेत कई चीजों का भोग लगाया जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीकृष्ण को राशि के हिसाब से भोग लगाने से शुभ फल मिल सकते हैं। आगे जानिए किस राशि के लोगों को कान्हा को क्या भोग लगाना चाहिए…

मेष राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर कान्हा का लाल रंग के वस्त्रों से शृंगार करें और उन्हें सेब का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

वृषभ राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखते हैं तो जान लें ये नियम, क्या खाएं और कब खोलें व्रत?

मिथुन राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग कान्हा को हरे रंग के फल जैसे अमरूद आदि का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे भाग्य का साथ मिलता है और सफलता के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: क्या व्रत में चाय-कॉफी और दूध पी सकते हैं? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

कर्क राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। मानसिक शांति और मन को सुकून देने के लिए इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे मन शांत रहने की मान्यता है।

सिंह राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग जन्माष्टमी पर कान्हा को केसर मिला दूध अर्पित करें। मान्यता है कि इससे परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

कन्या राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को पिस्ते वाली मिठाई का भोग लगाएं। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग कान्हा को ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई या खीर का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोगो जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को अनार का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।

धनु राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग कान्हा को पीले फल, जैसे केला और पपीता, का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

मकर राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग भगवान श्रीकृष्ण को तिल से बने लड्डू या गजक का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

कुंभ राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग जन्माष्टमी पर कान्हा को इमरती का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

मीन राशि वाले जन्माष्टमी पर कौन-से उपाय करें?

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 26 या 27 सितंबर? नोट करें कुंवारा पंचमी, मातृ नवमी की डेट
Ganesh Visarjan 2026: गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और पूजा सामग्री का क्या करें?