
Apara Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं और भगवान विष्णु की पूजा के लिए ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। साल में कुल 24 एकादशी होती है। इनमें से ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आगे जानिए कब करें अपरा एकादशी व्रत…
ये भी पढ़ें-
Vat Savitri Vrat 2026 Date: 16 या 17 मई, कब करें वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई 2026, मंगलवार की दोपहर लगभग 02 बजकर 52 मिनिट से होगी, ये तिथि 13 मई 2026, बुधवार की दोपहर 01 बजकर 30 मिनिट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी व्रत 13 मई 2026, बुधवार को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Motivational Story: राजा भी नहीं समझ पाया तीन पुतलों का रहस्य, मंत्री ने ऐसे सुलझाई पहेली
अपरा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 14 मई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 5 बजकर 31 मिनिट से 8 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान अपना व्रत पूर्ण कर पारण कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को तीर्थ स्नान, दान और यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से यह व्रत करता है, उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
1. अपरा एकादशी की सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
2. भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल और फल अर्पित करें। संभव हो तो विष्णु मंत्रों का जाप भी करें।
3. एकादशी तिथि पर जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।