motivational story in hindi: कुछ लोग होते हैं जो बिना सोचे-समझे सुनी-सुनाई बातों को इधर से उधर कर देते हैं। बिना सच्चाई जाने ऐसा करने से न सिर्फ हमारी इमेज खराब होती है बल्कि बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

short motivational story in hindi: दूसरों की बुराई करना और गलत प्रचार करना कुछ लोगों का स्वभाव होता है। जबकि कुछ लोग बातों को पहले समझते हैं, उसकी सच्चाई जानते हैं, इसके बाद ही किसी को उसके बारे में बताते हैं। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी अपने रीडर्स के लिए Motivational Story की सीरीज लेकर आया है, जिसमें रोज आप लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र रोचक कहानियों के माध्यम से जान पाएंगे। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसी कहानी बता रहे हैं जिसका सार यही है किसी के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन बातों की सच्चाई जरूर बता करें। इसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें।

ये भी पढ़ें-
Motivational Story: दिमाग की बत्ती जला देगी संत-व्यापारी की ये कहानी, सोचने पर कर देगी मजबूर

मंत्री ने सुलझाया तीन मूर्तियों का रहस्य

बहुत समय पहले एक राज्य का राजा अनोखी और दुर्लभ वस्तुएं इकट्ठा करने का शौकीन था। जब भी कोई व्यापारी उसके राज्य में आता, राजा उसकी वस्तुएं जरूर देखता था।

ये भी पढ़ें-
Vat Savitri Vrat 2026 Date: 16 या 17 मई, कब करें वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

एक दिन एक व्यापारी राजदरबार में पहुंचा। उसने राजा से कहा,

“महाराज, आज मैं आपके लिए ऐसी वस्तु लाया हूं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।”

राजा ने उत्सुक होकर कहा,

“जल्दी बताओ, क्या लाए हो?”

व्यापारी ने अपने थैले से तीन सुंदर मूर्तियां निकालीं। तीनों देखने में बिल्कुल समान थीं। उसने कहा,

“महाराज, इन तीनों मूर्तियों की कीमत अलग-अलग है। पहली मूर्ति की कीमत एक लाख स्वर्ण मुद्राएं है, दूसरी की कीमत एक हजार स्वर्ण मुद्राएं और तीसरी की कीमत केवल एक स्वर्ण मुद्रा।”

राजा यह सुनकर चौंक गया। उसने तीनों मूर्तियों को ध्यान से देखा, लेकिन उसे उनमें कोई अंतर दिखाई नहीं दिया। दरबारियों ने भी जांच की, मगर कोई रहस्य समझ नहीं पाया।

तब राजा ने अपने सबसे बुद्धिमान मंत्री को बुलाया और कहा,

“इन मूर्तियों की अलग-अलग कीमत का कारण पता लगाइए।”

मंत्री ने मूर्तियों को गौर से देखा और एक सेवक से पतली सी सलाई मंगवाई।

सबसे पहले उसने पहली मूर्ति के कान में सलाई डाली। सलाई अंदर गई और हृदय तक पहुंचकर रुक गई। मंत्री ने कहा,

“यह मूर्ति उन लोगों का प्रतीक है, जो किसी बात को सुनकर उसे अपने मन में रखते हैं, समझते हैं और सही समय आने पर ही बोलते हैं। ऐसे लोग बहुत मूल्यवान होते हैं।”

फिर उसने दूसरी मूर्ति के कान में सलाई डाली। सलाई सीधे दूसरे कान से बाहर निकल गई।

मंत्री ने कहा,

“यह मूर्ति उन लोगों जैसी है, जो बातें सुनते तो हैं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं देते। उनके लिए हर बात समान होती है।”

अंत में उसने तीसरी मूर्ति के कान में सलाई डाली। सलाई उसके मुंह से बाहर आ गई।

मंत्री ने समझाया,

“यह मूर्ति उन लोगों का प्रतीक है, जो कोई भी बात सुनते ही तुरंत दूसरों को बताने लगते हैं। वे बिना सच्चाई जाने अफवाह फैलाते हैं, इसलिए उनका महत्व सबसे कम होता है।”

राजा अपने मंत्री की बुद्धिमानी से बहुत खुश हुआ। उसने पहली मूर्ति खरीद ली और कहा कि वह हमेशा ऐसे लोगों को अपने पास रखेगा, जो समझदारी से काम लेते हैं।

कहानी का लाइफ मैनेजमेंट

हमें हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए। हर सुनी-सुनाई बात पर भरोसा करके उसे दूसरों तक पहुंचाना नुकसानदायक हो सकता है। समझदार वही है, जो पहले सच जाने और फिर सही निर्णय ले।