Adhik Maas Purnima Kab Hai: अधिक मास पूर्णिमा पर किसकी पूजा करनी चाहिए? अधिक मास पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त क्या है? पूर्णिमा व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? अधिक मास पूर्णिमा पर स्नान-दान का क्या महत्व है?
Adhik Maas Purnima 2026 Date: इन दिनों ज्येष्ठ का अधिक मास चल रहा है। इस मास की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी गई है क्योंकि ये 3 साल में एक बार आती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व है। साथ ही अनेक देवताओं का पूजन भी इस दिन किया जाता है। मान्यता है कि अधिक मास की पूर्णिमा पर किए गए स्नान-दान और पूजन से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार अधिक मास की पूर्णिमा का पर्व 30 मई, शनिवार को मनाया जाएगा। आगे जानिए इस दिन किसकी पूजा करें, शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Mahabharata Facts: गांधारी के सामने भीम ने किया था खुलासा, कैसे पिया दु:शासन का खून?

अधिक मास पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 07:25 से 09:04 तक
सुबह 12:24 से 02:04 तक
दोपहर 11:57 से 12:50 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 03:43 से शाम 05:23 तक
शाम 07:43 से 09:04 तक
ये भी पढ़ें-
June 2026 Hindu Calendar: जून में कब है सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डिटेल
अधिक मास पूर्णिमा व्रत-पूजा विधि
- 30 मई, शनिवार की सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
- इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूलकर व्रत का संकल्प लें। दिन भर व्रत के नियमों का विधि-विधान से पालन करें।
- ऊपर बताए शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें। सबसे पहले बाजोट पर कलश स्थापना कर भगवान श्रीगणेश का पूजन करें।
- देवी पार्वती सहित भगवान शिव की भी पूजा-अर्चना करें। इस दिन भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
- रात में चंद्रमा के उदय होने पर उनको भी अर्घ्य देकर पूजा करें। श्रद्धापूर्वक पूर्णिमा व्रत की कथा का पाठ सुनें
- पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा भी जरूर सुननी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से अधिक मास की पूर्णिमा का व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
अधिक मास की पूर्णिमा पर क्या खाएं-क्या नहीं?
अधिक मास की पूर्णिमा का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन उपवास में जल, फल तथा दूध से बनी सात्विक चीजें खा सकते हैं। इनके अलावा सभी प्रकार के अनाज, मसाले, तम्बाकू, चाय-कॉफी आदि चीजें इस दिन भूलकर भी न खाएं-पीएं। किसी की बुराई न करें और न ही किसी पर क्रोध करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
