motivational story in hindi: क्रोध की वजह से कईं बार बने-बनाए रिश्ते टूट जाते हैं। वजह बहुत छोटी होती है लेकिन क्रोध में कही गई बात सालों पुराने संबंधों को भी खराब कर देती है। इसलिए गुस्से में आकर किसी को भी तुरंत प्रतिक्रिय नहीं देनी चाहिए।
short motivational story in hindi: कई बार छोटी-सी बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। अक्सर लोग समस्या को शांत दिमाग से सुलझाने के बजाय गुस्से में प्रतिक्रिया देने लगते हैं। यही क्रोध धीरे-धीरे विवाद का कारण बन जाता है। एशियानेट न्यूज हिंदी अपने रीडर्स के लिए Motivational Story की सीरीज लेकर आया है, जिसमें रोज आप लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र रोचक कहानियों के माध्यम से जान पाएंगे। आज की कहानी से जानें क्रोध कैसे हमारी बुद्धि पर हावी हो जाता है…
ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स
संत पहुचें व्यापारी से दान लेने
एक नगर में एक धनवान व्यापारी रहता था। वह धार्मिक प्रवृत्ति का था और संत-महात्माओं का सम्मान करता था। एक दिन एक संत उसके दरवाजे पर भिक्षा मांगने पहुंचे। व्यापारी ने आदरपूर्वक उन्हें अनाज दान में दिया।
दान देने के बाद व्यापारी ने संत से कहा, “गुरुदेव, मेरे मन में एक सवाल है। क्या आप उसका उत्तर देंगे?”
ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट
संत ने मुस्कुराकर कहा, “पूछो, क्या जानना चाहते हो?”
व्यापारी ने पूछा, “लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा क्यों करने लगते हैं?”
यह सुनते ही संत अचानक कठोर स्वर में बोले, “मैं यहां भिक्षा लेने आया हूं, तुम्हारे बेकार सवाल सुनने नहीं।”
संत की बात सुनकर व्यापारी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। उसे लगा कि उसने सम्मान और दान दिया, फिर भी संत उससे अपमानजनक तरीके से बात कर रहे हैं। क्रोध में आकर व्यापारी ने भी संत को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद जब व्यापारी शांत हुआ तो संत ने धीरे से कहा, “मैं तुम्हें तुम्हारे प्रश्न का उत्तर समझाना चाहता था। जैसे ही मैंने तुम्हें कड़वे शब्द कहे, तुम्हारे अंदर क्रोध पैदा हो गया और तुमने भी कठोर शब्दों से जवाब दिया। अगर मैं भी गुस्से में प्रतिक्रिया देता, तो यह विवाद और बढ़ जाता।”
संत ने आगे कहा, “हर झगड़े की शुरुआत क्रोध से होती है। यदि व्यक्ति अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सीख ले, तो अधिकांश विवाद अपने आप खत्म हो जाते हैं। क्रोध इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर कर देता है।”
कहानी का लाइफ मैनेजमेंट
गुस्से में लिया गया फैसला अक्सर नुकसान पहुंचाता है। क्रोध केवल रिश्तों को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि मानसिक शांति भी छीन लेता है। इसलिए कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना चाहिए। शांत स्वभाव और संयम ही सुखी जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है।
