
3 अप्रैल को क्या है: ईसाई समाज के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहता है। क्योंकि इसी महीने में पवित्र सप्ताह मनाया जाता है। इस पवित्र सप्ताह में जो शुक्रवार आता है, उसे गुड फ्राइडे यानी पवित्र शुक्रवार कहते हैं। इस बार गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को है। इस दिन ईसाई समाज के लोग प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं। मान्यता है कि प्रभु यीशु को इस दिन सूली पर चढ़ाया गया है। आगे जानिए गुड फ्राइडे से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट
गुड फ्राइडे हमें प्रभी यीशु के बलिदान की याद दिलाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार, इसी दिन ईसा मसीह ने मानवता की भलाई और पापों की मुक्ति के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। जब उन्हें सूली पर चढ़ाया जा रहा था तब भी वे दोषियों पर दयावान थे। उनके अंतिम शब्द थे ‘हे प्रभु इन्हें माफ करना, क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं।’ जिस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया उस दिन शुक्रवार था, तभी से गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। पहले के समय में गुड का अर्थ होता था पवित्र या ईश्वर से।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
1. गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग एक ही स्थान पर यानी चर्च में इकट्ठा होते हैं और प्रभु यीशु के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं।
2. इस दिन यीशु की शिक्षाओं को भी याद किया जाता है और उन्हें जीवन में उतारने के लिए संकल्प लिया जाता है।
3. कुछ लोग इस दिन फास्ट यानी उपवास भी रखते हैं। कुछ अलग अन्य तरीकों से भी प्रभु यीशु को बलिदान को याद करते हैं।
4. इस दिन गिरिजाधर में लोग धातु से बने घंटे नहीं बल्कि लकड़ी से बने विशेष वाद्य यंत्र बजाए जाते हैं। ये परंपरा भी काफी पुरानी है।
5. कुछ लोग. गुड फ्राइडे के मौके पर गरीबों को दान देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु यीशु के प्रति सम्मान प्रकट होता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।