Kya Aaj Surya Grahan Hai: क्या आज सूर्य ग्रहण होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा? जानें सूतक काल का समय

Published : Aug 12, 2026, 09:56 AM IST
Kya Aaj Surya Grahan Hai

सार

Solar Eclipse 2026 India Visibility: सूर्य ग्रहण के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। ये खगोलीय घटना साल में एक या दो बार ही होती है। क्या 12 अगस्त 2026 का सूर्यग्रहण होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा? जानें पूरी डिटेल…

surya grahan kab lagega: सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसके बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों के साथ-साथ आमजन भी उत्साहित रहते हैं। साल में एक या दो बार ही ऐसी घटना देखने को मिलती है। सूर्य ग्रहण कब होगा, कहां दिखाई देगा और कितने समय के लिए दिखाई देगा, इसके बारे में वैज्ञानिक काफी पहले ही बता देते हैं। ज्योतिष के विद्वान भी सूर्य ग्रहण से जुड़ी भविष्यवाणी पहले ही कर देते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होगा। आगे जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई है और इससे जुड़े फैक्ट…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण कब-कहां दिखेगा, सूतक कब से शुरू होगा, कहां देखें लाइव? जानें हर बात

क्या 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण होगा?

हां, 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और सबसे चर्चित सूर्य ग्रहण होगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण कुछ देशों में दिखाई देगा और कुछ में नहीं। इसे लेकर वैज्ञानिक भी काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस घटना के शोध से और भी रहस्यमयी जानकारियां जुटाई जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं को चाकू-कैंची से दूर रहने की सलाह क्यों दी जाती है? जानें वजह

क्या भारत में आज सूर्य ग्रहण है?

12 अगस्त 2026 को होने वाला सूर्य ग्रहण कईं देशों में दिखाई देगा, जिनमें ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन और रूस के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं यूरोप, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। लेकिन 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। हरियाली अमावस्या होने से लोग इस दिन सामान्य रूप से पूजा-पाठ, दान, मंत्र जाप और अन्य धार्मिक कार्य कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)

ग्रहण प्रारंभ: रात 9:04 बजे
ग्रहण समाप्त: रात 1:28 बजे (13 अगस्त)
कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 24 मिनट

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं को चाकू-कैंची से दूर रहने की सलाह क्यों दी जाती है? जानें वजह
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!