
Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 जनवरी 2026, बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 05 बजकर 53 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा, वहीं षटतिला एकादशी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। आंध्रा प्रदेश में पोंगल और गुजरात में उत्तरायण पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। बुधवार को गण्ड, वृद्धि, सौम्य, ध्वांक्ष, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करें? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
मकर संक्रांति पर स्नान-दान के 2 शुभ मुहूर्त 14 जनवरी को हैं। पहला पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शाम 04 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त में आप स्नान दान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: MP का रहस्यमयी किला, सिर्फ एक दिन खुलता है यहां का प्राचीन मंदिर
बुधवार को सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह स्थिति है। मकर राशि में शुक्र और सूर्य के साथ होने से शुक्रादित्य नाम का राजयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध, मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 35 मिनिट से 01 बजकर 56 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 14 3:22 AM
चन्द्रास्त - Jan 14 2:08 PM
सुबह 07:14 से 08:34 तक
सुबह 08:34 से 09:55 तक
सुबह 11:15 से दोपहर 12:35 तक
दोपहर 03:16 से शाम 04:36 तक
दोपहर 04:36 से 05:57 तक
राहू - 12:35 PM – 1:56 PM
यम गण्ड - 8:34 AM – 9:55 AM
कुलिक - 11:15 AM – 12:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:14 PM – 12:57 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।