Makar Sankranti 2026 Muhurat: मकर संक्रांति पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। ये स्नान-दान अगर शुभ मुहूर्त में करने का विशेष महत्व है। इस बार मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद शुरू होगा।
Makar Sankranti 2026 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति उत्सव हर बार की तरह इस बार भी 14 जनवरी को मनाया जाएगा, मगर इसका पुण्य काल अगले दिन यानी 15 जनवरी को भी माना जाएगा। मकर संक्रांति पर नदी स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। ये काम मुहूर्त में किया जाए तो और भी ज्यादा शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा….
मकर संक्रांति एकमात्र ऐसा पर्व है जो सूर्य के राशि परिवर्तन पर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट पर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही मकर संक्रांति पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। 15 जनवरी की सुबह भी मकर संक्रांति का स्नान दान किया जा सकता है।
पंचांग के अनुसार इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्नान-दान के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे। पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। ये मुहूर्त 02 घण्टे 32 मिनट का समय मिलेगा। वहीं विशेष शुभ मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शाम 04 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा यानी 01 घण्टा 45 मिनट।
45
मकर संक्रांति 2026 शुभ योग
14 जनवरी, बुधवार को मकर संक्रांति पर कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके कारण इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन वृद्धि, सौम्य, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग तो रहेंगे ही साथ ही मकर राशि में शुक्रादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा। इन शुभ योगों में स्नान-दान, पूजा आदि करने से कईं गुना अधिक फल मिलेगा।
55
15 जनवरी मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
कुछ ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी, गुरुवार की सुबह भी मकर संक्रांति का स्नान-दान किया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 37 मिनिट से 06 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनिट से 12 बजकर 57 मिनिट तक रहेग। ये समय स्नान-दान के लिए शुभ रहेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।