भगवान शिव को करना है प्रसन्न, तो प्रदोष व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, खाने में शामिल करें ये चीजें

Fasting rules on Pradosh 2022: हर व्रतों में प्रदोष व्रत का बेहद महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महीने में दो बार प्रदोष का व्रत आता है। ऐसे में व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, किस तरह व्रत का पालन करना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 12, 2022 9:34 AM IST

फूड डेस्क: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त प्रदोष का व्रत रखते हैं। इस बार प्रदोष शुक्रवार यानी कि 13 मई 2022 को आ रहा है। शुक्रवार को होने के चलते इस व्रत का बेहद महत्व माना जा रहा है। इसे शुक्र प्रदोष (Shukra Pradosh 2022) कहा जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत करने से शुक्र ग्रह से संबंधित दोष खत्म होते हैं। प्रदोष व्रत के दौरान भक्त पूरे दिन या 24 घंटे का व्रत रखते हैं। कुछ लोग इस दौरान निर्जला व्रत रखते हैं और कुछ फलाहार करके रखते हैं। लेकिन बड़ा सवाल होता है कि व्रत के दौरान क्या खाया जाए (Pradosh Vrat food) और क्या नहीं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं प्रदोष व्रत को किस तरह से करना चाहिए, खाने में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किनसे हमें दूरी बनाकर रखनी चाहिए...

24 घंटे का व्रत
प्रदोष व्रत में पहली विधि में भक्त रातभर जागने के अलावा, पूरे दिन 24 घंटे उपवास रखते हैं। इसमें निर्जला या फलाहार व्रत किया जाता है। भक्त अगले दिन शिव पूजा करने और भगवान शिव को अपना ताजा पका हुआ भोजन अर्पित करने के बाद ही अपना उपवास तोड़ सकते हैं।

Latest Videos

सूर्य उदय से सूर्यास्त तक व्रत
दूसरी विधि में भक्त सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच उपवास रखते हैं। इसमें, भक्त शाम को भगवान शिव की पूजा करने के बाद अपना उपवास या 'व्रत' तोड़ सकते हैं।

प्रदोष व्रत के दौरान क्या खाएं
प्रदोष व्रत के दौरान सबसे पहले सुबह उठकर आप स्नान करें और भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर गंगाजल से उनका अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को भांग, धतूरा, फल, फूल, चावल, गाय का दूध यह सारी चीजें चढ़ाएं। भगवान को भोग लगाने के लिए घी और शक्कर मिले सत्तू का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जहां तक व्रत के दौरान खाने की बात है, तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं या दूध से बनी चीजें जैसे- दही, श्रीखंड या पनीर खा सकते हैं। शाम को या अगले दिन जब आप अपना व्रत खोले तो हरे मूंग का सेवन करें, क्योंकि हरा मूंग पृथ्वी तत्व है और मंदाग्नि को शांत रखता है।

इसके अलावा आप व्रत के दौरान सात्विक चीजें जैसे- मावा बर्फी, आलू का हलवा, समा चावल की खीर, नारियल की बर्फी, आलू का पापड़, केले के चिप्स, अरबी की सूखी सब्जी, लौकी की सब्जी, सिंघाड़े के आटे के पराठे, कुट्टू के आटे के पराठे या साबूदाने का सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों से बनाए दूरी 
प्रदोष व्रत के दौरान लाल मिर्च, अन्न, चावल, सादा नमक इन चीजों को खाने से हमें बचना चाहिए। इसके अलावा बार-बार फलाहार करके हमें अपना मुंह झूठा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत टूट जाता है। अगर आप व्रत रख रहे हैं तो आपको नियमों का पालन करना चाहिए और दिन में केवल एक बार लाइट आहार ही लेना चाहिए।

गर्मियों में ऐसे रखें खुद को हाइड्रेट 
प्रदोष का व्रत 13 मई शुक्रवार को पड़ रहा है और इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में दिन भर भूखे प्यासे रहने से आप बीमार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। ऐसे फलों का सेवन करें जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और हर आधे 1 घंटे में पानी पीते रहे, क्योंकि पानी पीने से व्रत टूटता नहीं है। हालांकि, अगर आप निर्जला व्रत रख रहे हैं तो इस दौरान धूप में जाने से बचें, क्योंकि आप जितना ज्यादा धूप में जाएंगे या काम करेंगे उतनी ज्यादा प्यास आपको लगेगी और पानी नहीं मिल पाने के कारण आप डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Shukra Pradosh 2022: हर संकट दूर करता है प्रदोष व्रत, 13 मई को इस विधि से करें पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त
5 दिन तक रोज मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, इस दौरान सूर्य बदलेगा राशि, विष्णुजी के 2 अवतारों की होगी पूजा

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts