Falgun 2023: 7 मार्च तक रहेगा फाल्गुन मास, सुख-समृद्धि पाने के लिए इस महीने में करें ये 5 आसान उपाय

Published : Feb 07, 2023, 11:02 AM IST

Falgun 2023: धर्म ग्रंथों में हर महीने का खास महत्व बताया गया है। फाल्गुन मास भी इनमें से एक है। ये हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का खास महत्व है। इस बार ये महीना 6 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा। 

PREV
16
फाल्गुन मास में करें ये उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 महीने होते हैं। इनमें से 12वें यानी अंतिम महीने को फाल्गुन (Falgun 2023) कहते हैं। इस बार फाल्गुन मास 6 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 7 मार्च तक रहेगा। इस महीना का खास महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने (Falgun Month Upay) में कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव मनाया जाता है। इसके अंतर्गत गुलाल और फूलों से होली खेली जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए फाल्गुन मास में आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं…
 

26
संतान प्राप्ति के लिए उपाय

जो लोग संतान की आशा करते हैं वे फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप की पूजा करें। प्रतिदिन रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पहले लड्डू गोपाल की पूजा करें और इसके बाद गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ भी करें। अगर आप स्वयं ये पाठ न कर पाएं तो किसी ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। इस उपाय से आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है।
 

36
धन लाभ के लिए उपाय

अगर आप धन की इच्छा रखते हैं तो फाल्गुन मास में रोज भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी का अभिषेक गाय के दूध से करें। संभव हो तो इसमें थोड़ी केसर भी मिला लें। देवी रुक्मिणी साक्षात लक्ष्मी का अवतार हैं। इस उपाय से वे अति प्रसन्न होती हैं और साधक के मन की हर इच्छा पूरी कर सकती हैं।
 

46
सुख-समृद्धि के लिए उपाय

अगर आप सुख-समृद्धि चाहते हैं तो इसके लिए फाल्गुन मास में आप प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और उनकी प्रतिमा का श्रृंगार करें। श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं। फूलों से श्रृंगार करें। मोर पंख के साथ मुकूट पहनाएं। कृष्ण पूजा में गोमाता की प्रतिमा भी जरूर रखें। कृं कृष्णाय नम: का जप करें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
 

56
तनाव कम करने के लिए उपाय

फाल्गुन मास में रोज किसी गोशाला में जाकर गायों की देखभाल करें, उन्हें हरी घास खिलाएं या घास के निमित्त धन का दान करें। ये उपाय भले ही दिखने में छोटा लगे, लेकिन है बहुत कारगर। इस उपाय को रोज करन से आपका तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। 
 

66
मन की शांति के लिए उपाय

अगर सब कुछ होने के बाद भी आपके जीवन में शांति नहीं है तो आप फाल्गुन में रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीमद् भगवद् गीता का पाठ करें। इससे आपको पुण्य फल तो मिलेगा ही साथ ही साथ मन में शांति का अनुभव भी होगा। ये उपाय बहुत ही आसान है, जो कोई भी कर सकता है।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: अंगूठे के मुड़ने से भी तय होता है आपका नेचर और फ्यूचर, इसके तीन हिस्से भी देते हैं ये खास संकेत


Hindu Tradition: इस रस्म के बिना पूरा नहीं होता विवाह, इसके बाद ही वर-वधू कहलाते हैं ‘पति-पत्नी’

planet change february 2023: अस्त हुआ शनि, अब ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, देश में बढ़ेंगे विवाद-बिजनेस में होगा फायदा
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 


 

Recommended Stories