Maghi Purnima Rashi Anusar Upay: इस बार 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इतने सारे शुभ योग एक ही दिन बनना एक दुर्लभ संयोग है। इसलिए इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
धर्म ग्रंथों में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ये तिथि 5 फरवरी, रविवार को है। इस दिन पुष्य नक्षत्र, श्रीवत्स योग, सर्वार्थसिद्धि योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और रवि योग भी रहेंगे। (Maghi Purnima 2023 Upay) इतने सारे शुभ योग एक साथ एक ही दिन होना एक दुर्लभ घटना है। सालों में कभी 1 बार ऐसा संयोग बनता है। इतने सारे शुभ योगों के चलते ये तिथि बहुत ही खास हो गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस तिथि पर अगर राशि अनुसार, उपाय किए जाएं तो धन लाभ के साथ-साथ अन्य मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए राशि अनुसार उपाय…
213
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर सुख-शांति और धन-संपत्ति की प्राप्ति के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें। साथ ही मसूर की दाल का दान भी करें।
313
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। माघी पूर्णिमा के शुभ योग में इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
413
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर गाय को हरा खिलाएं या किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में हरी सब्जियों का दान करें। इससे इन पर ग्रहों व सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।
513
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वाले लोग माघी पूर्णिमा पर शाम को समय चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और इसमें थोड़े गुलाब के फूल भी मिला लें। इस उपाय से इनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
613
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक लाल चंदन मिश्रित जल से करें।
713
कन्या राशि
मिथुन की तरह इस राशि का स्वामी भी बुध ही है। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर किसी किन्नर को हरी साड़ी और हरी चूड़ियां भेंट करें, साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करें। जल्दी ही इनकी किस्मत चमक सकती है।
813
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार चावल का दान करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे से दूध से करें। इन उपायों से इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि वाले शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं। साथ ही मसूर की दाल का दान जरूरतमंदों को करें। संभव हो तो मंगल यंत्र की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान पर करें।
1013
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा में पहले साबूत हल्दी रखें और बाद में इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
1113
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग नदी में काले तिल प्रवाहित करें और हनुमानजी को सिंदूर से चोला चढाएं। संभव को जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करें। इससे शनिदेव इन पर प्रसन्न रहेंगे।
1213
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा दान करें और गरीबों को काले कंबल का। इन उपायों से इनकी परेशानियां जल्दी ही समाप्त हो जाएंगी।
1313
मीन राशि
इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर पीले फल जैसे केले, पपीता आदि का दान करें। भगवान शिव को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ये उपाय जल्दी ही इनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi