Maghi Purnima 2023 Upay: इस बार 5 फरवरी, रविवार को माघ मास की पूर्णिमा है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार माघी पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 

उज्जैन. माघ मास की पूर्णिमा का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा (Maghi Purnima 2023 Upay) पर स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस बार ये तिथि 5 फरवरी, रविवार को है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2023) पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इतने सारे शुभ योग एक ही दिन बनना एक दुर्लभ संयोग है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ये दुर्लभ संयोग बनेंगे माघी पूर्णिमा पर
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 5 फरवरी को पुष्य नक्षत्र दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जिससे श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग नाम के अन्य 4 शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। इतने सारे शुभ योग एक साथ होना एक दुर्लभ संयोग है। पूर्णिमा को देवी लक्ष्मी की प्रिय तिथि भी माना गया है। इस दिन अगर देवी लक्ष्मी से संबंधित कुछ उपाय किए जाएं तो धन लाभ के योग बनने की संभावना बढ़ जाती है। आगे जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में…


उपाय 1
माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सुहाग की पूरी सामग्री चढ़ाएं, जिसमें मेहंदी, कुमकुम, वस्त्र, चूड़ी आदि सभी चीजें शामिल हो। बाद में ये चीजें किसी ब्राह्मण स्त्री को दे दें। साथ ही कुछ दक्षिणा भी दें। इस तरह सुहाग की सामग्री चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सभी पर बनी रहती है।


उपाय 2
माघी पूर्णिमा पर किसी लक्ष्मी मंदिर जाएं तो वहां यदि अन्नक्षेत्र हो तो अपनी इच्छा के अनुसार अनाज का दान करें। अन्नक्षेत्र न हो तो पैसा दान करें। साथ ही साथ मंदिर के लिए एक नई केसरिया ध्वजा भी पुजारी को दें ताकि उपयुक्त समय आने पर वो उसे मंदिर के शिखर पर लगा सके। इससे देवी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।


उपाय 3
माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी के चरणो में साबूत हल्दी की 7 गांठ रखें और कुछ देर बाद इसे एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के धन स्थान यानी तिजोरी में 
रख लें। इस उपाय से आपकी बरकत बढ़ेगी और शीघ्र ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। ये बहुत आसान उपाय है।


उपाय 4
माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी का अभिषेक गाय के दूध में केसर मिलाकर करें। अभिषेक के दौरान देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी करते रहें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करती हैं। इस उपाय से शीघ्र ही धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें-

Rajim Maghi Punni Mela 2023: कब से कब तक रहेगा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजिम पुन्नी मेला? जानें स्नान की तारीखें


Maghi Purnima 2023: माघी पूर्णिमा पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, टल जाएंगे आने वाले संकट


Shri Ramcharit Manas: कितने कांड हैं श्रीरामचरित मानस में, इनमें से पांचवें का नाम सुंदरकांड ही क्यों रखा गया?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।