Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस पर करें देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा, जानें विधि-शुभ मुहूर्त, चेक करें पूजन सामग्री की लिस्ट

Published : Nov 09, 2023, 10:46 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 08:10 AM IST
dhanteras 2023 puja samgri list

सार

Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसी दिन से दीपावली उत्सव की शुरुआत भी होती है। धनतेरस पर देवी लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेरदेव की पूजा करने का विधान है।  

Dhanteras 2023 Puja Samagri Items: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धन तेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन देवी महालक्ष्मी व श्रीगणेश के साथ-साथ धन के देवता कुबेरदेव की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव यानी दीपावली पर्व की शुरूआत भी होती है। आगे जानिए धनतेरस की पूजा में क्या क्या सामग्री होनी चाहिए …

धनतेरस पूजा सामग्री (Dhanteras Puja Samagri List)
- पानी से भरा कलश
- 1 पूजा की सुपारी
- 21 कमलगट्टे
- प्रसाद के लिए फल और मिठाई
- पान का पत्ता
- लौंग
- कपूर
- रोली
- अक्षत
- फूल-माला
- धूप-दीप
- चंदन
- हल्दी

धनतेरस 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 Puja Shubh Muhurat)
10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त रात 05:47 से 07:43 तक रहेगा। यानी उसकी कुल अवधि 01 घण्टा 56 मिनट की रहेगी। इस दिन शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख और अमृत नाम के 5 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

धनतेरस 2023 पूजन विधि (Dhanteras 2023 Pujan Vidhi)
- धनतेरस की शाम शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर या प्रतिमा एक बाजोट यानी पटिए पर स्थापित करें।
- बाजोट पर एक पानी से भरा कलश भी रखें। उसके बाद चंदन से तिलक करें और घी का दीपक प्रज्वलित करें।
- इसके बाद एक-एक करके हल्दी, रोली, चावल, लौंग, पान, आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाते रहें।
- देवी लक्ष्मी को कमल गट्टे विशेष रूप से चढ़ाएं। पूजा के समय कुबेर जी के मंत्र ‘ॐ ह्रीं कुबेराय नमः’ का जाप करें।
- सबसे अंत में फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती करें। इस तरह पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

धनतेरस 2023 पर कितनी झाड़ू खरीदें, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी?


Good Luck के लिए धनतेरस पर खरीदें ये 7 चीजें, कीमत भी आपके बजट में


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त