Dussehra 2023 Date: दशहरा 24 अक्टूबर को, जानें शस्त्र पूजन, जवारे विसर्जन और रावण दहन के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 23, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Oct 24, 2023, 07:22 AM IST
Dussehra-2023-traditions

सार

Dussehra 2023 Shubh Muhurat: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम ने आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर रावण का वध किया था। तभी से इस तिथि पर विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को है। 

Dussehra 2023 Shubh Muhurat Full Detail: इस बार विजयादशमी यानी दशहरा पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपराएं हैं। दशहरा पर्व नवरात्रि समाप्त होने के अगले दिन मनाया जाता है। इसलिए इस दिन जवारों सहित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन करने की भी परंपरा है। आगे जानिए शस्त्र पूजन, जवारे विसर्जन और रावण दहन के शुभ मुहूर्त…

दशहरा 2023 शस्त्र पूजा के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2023 Shastra Puja Shubh Muhurat)
दशहरे पर शस्त्र पूजा की परंपरा काफी पुरानी है। मान्यता है कि महिषासुर राक्षस का वध करने के लिए सभी देवताओं ने देवी दुर्गा को अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र दिए थे। जिससे देवी ने महिषासुर का वध करने में सफलता पाई थी। तभी से विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। 24 अक्टूबर को शस्त्र पूजन के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा…
दोपहर 01:58 से 02:43 तक


विजया दशमी 2023 जवारे विसर्जन के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2023 Jawara Visarjan Shubh Muhurat)
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापना के साथ ही जवारे भी बोए जाते हैं। नवरात्रि समाप्त होने के बाद अगले दिन यानी दशहरे पर इन जवारों का विसर्जन दुर्गा प्रतिमा के साथ ही करने की परंपरा है। 24 अक्टूबर को जवारे विसर्जन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे…
- सुबह 06:27 से 08:42 तक
- सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 12:05 से 01:30 तक
- दोपहर 02:54 से शाम 04:19 तक


दशहरा 2023 रावण दहन के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2023 Ravan Dahan Shubh Muhurat)
हर साल विजया दशमी यानी दशहरे पर पूरे देश में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। ये परंपरा काफी पुरानी है। परंपरा के अनुसार, रावण दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त से लेकर ढाई घंटे तक रहता है। इस बार दशहरा पर सूर्यास्त का समय 05.43 मिनट है। इसके अनुसार रावण दहन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा…
- शाम 05.43 से रात 08.13 तक


ये भी पढ़ें-

दशहरे पर दिख जाए ये ‘पक्षी’ तो समझ लो चमकने वाली है किस्मत!


कहीं दागते रावण को गोली-कहीं करते पूजा, अजब-गजब हैं ये 5 परंपराएं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त