Ganesh Chaturthi 2023 Date: दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में कब करें गणेश प्रतिमा की स्थापना? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2023 Date: हर साल भाद्रपद मास में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये त्योहार एक नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाते हैं। गणेश उत्सव के पहले दिन भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा घर-घर में स्थापित की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Sep 2, 2023 11:43 AM IST

उज्जैन. गणेश चतुर्थी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। (Ganesh Chaturthi 2023 Date) मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीगणेश की उत्पत्ति हुई थी। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन घर-घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रतिदिन पूजा कर भगवान को प्रसन्न किया जाता है। जानें इस बार ये पर्व कब मनाया जाएगा और अलग-अलग शहरों के शुभ मुहूर्त…

कब है गणेश चतुर्थी 2023? (Ganesh Chaturthi 2023 Date & Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर, सोमवार की दोपहर 12:39 से शुरू होगी, जो 19 सितंबर, मंगलवार की दोपहर 01:43 तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 19 सितंबर को होगा, इसलिए इस दिन से गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। इस दिन स्वाति नक्षत्र होने से ध्वजा और विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे।

कब करें गणेश स्थापना? (Ganesh Sthapna 2023 Muhurat)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, धर्म ग्रंथों में गणेश स्थापना के लिए दोपहर का समय उपयुक्त माना गया है। अगर दोपहर में किसी कारण गणेश प्रतिमा की स्थापना न कर पाएं तो दिन के अन्य शुभ मुहूर्त में ये काम किया जा सकता है। 19 सितंबर को दोपहर में गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:01 से दोपहर 01:28 तक रहेगा।

अन्य शहरों में गणेश प्रतिमा स्थापना मुहूर्त (Ganesh Sthapna 2023 Muhurat According To My City)
पुणे- सुबह 11:15 से दोपहर 01:41 तक
नई दिल्ली- सुबह 11:01 से दोपहर 01:28 तक
चेन्नई- सुबह 10:50 से दोपहर 01:16 तक
जयपुर- सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 तक
हैदराबाद- सुबह 10:57 से दोपहर 01:23 तक
गुरुग्राम- सुबह11:02 से 01:29 तक
चण्डीगढ़- सुबह 11:03 से दोपहर 01:30 तक
कोलकाता- सुबह 10:17 से दोपहर 12:44 तक
मुंबई- सुबह 11:19 से दोपहर 01:43 तक
बेंगलुरु- सुबह 11:01 से दोपहर 01:26 तक
अहमदाबाद- सुबह 11:20 से दोपहर 01:43 तक
नोएडा- सुबह 11:01 से दोपहर 01:28 तक

 

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2023 Date & Shubh Muhurat: 2 दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Janmashtami 2023: गुड लक बढ़ाती हैं 5 चीजें, जन्माष्टमी पर घर लेकर आएं


Janmashtami 2023 Date: मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!