Aaj Ka Panchang 13 मार्च 2023: मंगल करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, जानें आज कौन-कौन से योग बनेंगे?

Published : Mar 13, 2023, 05:30 AM IST
Sunday-Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 13 मार्च सोमवार को विशाखा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:10 AM से 9:39 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग हमारे दैनिक उपयोग के लिए बहुज जरूरी है, लेकिन फिर भी कम ही लोगों को इसका महत्व है। इसमें दिशा शूल यानी आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए और अगर उस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो क्या उपाय करें, इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया होता है। पंचांग और भी हमारे बहुत काम आ सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

13 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 March 2023)
13 मार्च 2023, दिन सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.21 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:10 AM से 9:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में आ जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में और राहु और शुक्र मेष राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

13 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 14 12:02 AM
चन्द्रास्त - Mar 14 10:54 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM

13 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:07 AM – 12:36 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:34 PM
दुर्मुहूर्त - 01:00 PM – 01:47 PM, 03:21 PM – 04:09 PM
वर्ज्यम् - 12:20 PM – 01:55 PM



ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की कौन-सी रेखाएं बताती हैं आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या बिजनेस में होगा फायदा?


Palmistry: कैसी जीवन रेखा देती है गंभीर खतरे की चेतावनी, इस पर बना चौकोर निशान किस बात का संकेत है?


Palmistry: जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो क्या होता है, क्या ये मौत का संकेत है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त