Ganga Dussehra 2024 Upay: गंगा दशहरा पर किन 10 चीजों का करें दान, क्यों मनाते हैं ये पर्व?

Published : Jun 14, 2024, 02:55 PM IST
ganga dushara 2024

सार

Ganga Dussehra 2024: हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि गंगा स्नान करने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। गंगा को देवनदी भी कहा जाता है। 

Ganga Dussehra 2024 Par Kya Daan Kare: हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। अनेक धर्म ग्रंथों में गंगा नदी का महत्व बताया गया है। ग्रंथों के अनुसार- 'गंगे तव दर्शनात मुक्तिः' अर्थात गंगा के दर्शन करने से ही मनुष्यों को कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा दशहरा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 चीजों का दान विशेष रूप से करना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 10 चीजें और क्यों मनाया जाता है ये पर्व…

क्यों मनाते हैं गंगा दशहरा पर्व?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के पूर्वज राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को कपिल मुनि ने भस्म कर दिया। उनकी मुक्ति का एक ही उपाय था कि किसी तरह उनकी अस्थियों को गंगा जल में प्रवाहित कर दिया जाए। तब गंगा को धरती पर लाने के लिए राजा भगीरथ ने घोर तपस्या की। राजा भगीरथ गंगा को धरती पर लाने में सफल रहे। जैसे ही गंगा जल ने सगर के 60 हजार पुत्रों की अस्थियों को छुआ, वैसे ही उन्हें मुक्ति मिल गई। मान्यता है कि जिस दिन गंगा धरती पर आई, उस दिन ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि थी। इसलिए हर साल इस तिथि पर गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाता है।

गंगा दशहरे पर दान का महत्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गंगा दशहरे पर जरूरतमंदों को दान का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति इस दिन दान आदि पुण्य कर्म करता है, उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। दान के साथ-साथ दक्षिणा यानी कुछ रूपए देना भी आवश्यक है तभी दान का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। दान उसी व्यक्ति को देना चाहिए जो योग्य और जरूरतमंद हो।

गंगा दशहरा पर किन 10 चीजों का करें दान?
धर्म ग्रंथों में गंगा दशहरा पर 10 चीजों के दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये 10 चीजें हैं जल यानी पानी, अन्न या पका हुआ भोजन, कपड़े, फल, घी, नमक, शक्कर, बर्तन, स्वर्ण यानी सोना और धन। इन सभी चीजों का दान अपनी शक्ति के अनुसार जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

ये भी पढ़ें-

कब-कब फिसली पं. प्रदीप मिश्रा की जबान? ये हैं उनके 5 विवादित बयान


Father's Day 2024 पर पापा को दें राशि अनुसार खास ‘गिफ्ट’, इससे बढ़ेगा गुड लक और प्यार


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त