Father's Day 2024 Gift Idea: हर साल जून मास के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा। पूरी दुनिया में इस दिन लोग पिता के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं। 

Father's Day 2024 Rashi Anusar Gift Idea: पिता अपने बच्चों का हर कदम पर साथ देते हैं और उन्हें इस काबिल बनाते हैं कि वे अपने जीवन पूरे सम्मान के साथ जी सके। इसके लिए पिता को कईं कुर्बानियां भी देनीं पड़ती हैं, लेकिन पिता इन सबसे कभी पीछे नहीं हटता। पिता के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स दे 16 जून को है। इस दिन लोग अपने पिता को उपहार भी देते हैं। ये उपहार यदि राशि अनुसार हो तो बहुत शुभ रहता है। आगे जानिए राशि अनुसार आप पिता को क्या गिफ्ट दे सकते हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। अगर आपके पिता की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग रुमाल या लाल टाई गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के पिता को आप परफ्यूम, संगमरमर की कोई भी मूर्ति गिफ्ट में दे सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों के लिए पेन सेट, ग्रीन टाई या रूमाल, कोई धार्मिक किताब बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन है।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को चांदी की चेन, सफेद रूमाल, सफेद वस्तुएं या सीप से बने शो-पीस गिफ्ट में दे सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के पिता को आप सोने की चेन, केसरिया वस्त्र, अंगूठी या माणिक रत्न, तांबे से बना शो-पीस गिफ्ट में दे सकते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी भी बुधदेव हैं। इस राशि के पिता को पन्ना रत्न की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या हरियाली का फोटो उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों के लिए परफ्यूम, चश्मा या लोहे के बेल्ट आदि लग्जीरियस वस्तु बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के पिता के लिए लाल टाई, रूमाल, मोबाईल या अन्य कोई उपयोगी गैजेट उपहार में दे सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के पिता को आप ज्ञानवर्धक किताबें, पीले रंग के वस्त्र, टाई या रूमाल गिफ्ट में दें तो शुभ रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के पिता को डार्क रंग के कपड़े, लेपटॉप और ड्राय फ्रूट की मिठाई गिफ्ट में देना उनके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही है। यदि आपकी पिता की राशि कुंभ है तो आप उन्हें, ब्रेसलेट, नीलम की अंगूठी, नीले रंग की टाई या रूमाल गिफ्ट में दें।

मीन राशि: इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के पिता को गोल्ड ज्वैलरी, पीले वस्त्र, धर्म-कर्म से जुड़ी वस्तुएं आदि गिफ्ट में देना शुभ रहेगा।



ये भी पढ़ें-

Jyeshtha Purnima 2024 Kab Hai: 2 दिन रहेगी ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, किस दिन करें व्रत और कब करें स्नान दान?


स्त्री की सुंदरता कब और किस स्थिति में बेकार मानी जाती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।