Sawan Shivratri 2025: कब है सावन शिवरात्रि? जानें जलाभिषेक का समय, मंत्र और दिन भर के मुहूर्त

Published : Jul 21, 2025, 09:59 AM IST

Sawan Shivratri 2025 Date: वैसे तो मासिक शिवरात्रि का पर्व  हरमहीने मनाया जाता है लेकिन इनमें से सावन मास में आने वाली शिवरात्रि बहुत ही खास मानी गई है। इस बार सावन शिवरात्रि का संयोग जुलाई 2025 में बन रहा है।

PREV
16
जानें सावन शिवरात्रि से जुड़ी हर बात

Sawan Shivratri 2025 Details: भगवान शिव का प्रिय सावन मास 11 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 9 अगस्त तक रहेगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन मास में आने वाली मासिक शिवरात्रि बहुत ही खास होती है क्योंकि ऐसा संयोग साल में सिर्फ एक बार ही बनता है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा, उपाय, मंत्र जाप आदि बहुत ही जल्दी शुभ फल देते हैं। आगे जानिए 2025 में कब है सावन शिवरात्रि, इस दिन के शुभ मुहूर्त, मंत्र आदि की डिटेल…

26
कब है सावन शिवरात्रि 2025? (Kab Hai Sawan Shivratri 2025)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 23 जुलाई, बुधवार की सुबह 04:39 से शुरू होगी जो रात 02:29 तक रहेगी। चूंकि चतुर्दशी की उदया तिथि 23 जुलाई है, इसलिए इसी दिन सावन शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2025: कब है नागपंचमी, इस दिन क्या करें-क्या नहीं? जानें पूजा के मंत्र और मुहूर्त

36
क्यों खास है सावन शिवरात्रि? (Sawan Shivratri significance)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। जब सावन में मासिक शिवरात्रि आती है तो इसे सावन शिवरात्रि कहते हैं। सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है, इसलिए इस महीने में मनाया जाने वाला शिवरात्रि व्रत बहुत खास माना गया है।

46
सावन शिवरात्रि जलाभिषेक का समय (Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat)

धर्म ग्रंथों में सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। 23 जुलाई को शिवलिंग पर जल चढ़ाने के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:21 से 05:09 तक
अमृत काल- सुबह 08:31 से 10:01 तक

56
सावन शिवरात्रि जलाभिषेक मंत्र (Sawan Shivratri Jalabhishek Mantra)

सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय एक खास मंत्र बोलना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा भी पूरी करते हैं। ये है वो मंत्र- ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

66
सावन शिवरात्रि 2025 पूजा मुहूर्त (Sawan Shivratri Puja Muhurat)

सुबह 05:57 से 07:36 तक
सुबह 07:36 से 09:15 तक
सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक
दोपहर 03:51 से शाम 05:30 तक
शाम 05:30 से 07:08 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories