Mahashivratri 2023 Date: महाशिवरात्रि को लेकर न हों बिल्कुल भी कन्फ्यूज, जानें किस दिन मनाया जाएगा ये पर्व?

Published : Feb 09, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 09:52 AM IST
Mahashivratri-2023-dates

सार

Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। महाशिवरात्रि से जुड़ी कई कथाएं धर्म ग्रंथों में मिलती है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। 

उज्जैन. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) भगवान शिव से जुड़ा सबसे प्रमुख त्योहार है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे, वहीं एक मान्यता ये भी है कि इस दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों को रौनक देखते ही बनती है। भक्त अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए घंटों तक लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी की प्रतिक्षा करते हैं, वहीं कुछ लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। इस बार तिथियों की घट-बढ़ के कारण महाशिवरात्रि पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। आगे जानिए किस दिन मनाएं ये पर्व..

इस दिन मनाएं महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivratri 2023 confirm Date)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी, शनिवार की रात 08:02 से 19 फरवरी, रविवार की शाम 04:18 तक रहेगी। चूंकि महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा रात में की जाती है और ये स्थिति 18 फरवरी, शनिवार को बन रही है। इसलिए महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाना ही शास्त्र सम्मत रहेगा।

शनि प्रदोष होने से मिलेगा दोगुना पुण्य फल
18 फरवरी, शनिवार को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। ये व्रत भी शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ही किया जाता है। इस तरह एक ही दिन शिवजी के 2 व्रत करने से दोगुना पुण्य फल मिलेगा। ऐसा संयोग कई सालों में एक बार बनता है जो प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत एक ही दिन किया जाता है।

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय (Mahashivratri Ke Upay)
महाशिवरात्रि पर शिवजी के उपाय करने से कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार महाशिवरात्रि पर अलग-अलग धातुओं से बने शिवलिंग का अभिषेक जल से किया जाए तो बहुत सारे फायदे मिलते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारें…
- चांदी के शिवलिंग का अभिषेक करने से पितृ दोष कम होता है।
- कांसे के शिवलिंग का अभिषेक करने से प्रसिद्धि और मान-सम्मान मिलता है।
- महाशिवरात्रि पर लोहे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से शत्रु का भय दूर होता है।
- आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं।
- सुंदर पत्नी के लिए उड़द दाल के आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करें।
- पीतल के शिवलिंग का अभिषेक करने से परेशानियां कम होती हैं।
- तांबे के शिवलिंग का अभिषेक करने से उम्र बढ़ती है।


ये भी पढ़ें-

Holashtak 2023 Date: कब से कब तक रहेगा होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य? जानें इससे जुड़ी मान्यता


Mahashivratri 2023: शिव पूजा में की गई गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दुर्भाग्य, हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें


Falgun 2023: 7 मार्च तक रहेगा फाल्गुन मास, सुख-समृद्धि पाने के लिए इस महीने में करें ये 5 आसान उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त