Sakat Chauth 2024 Moon Time: सकट चौथ आज, जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

Published : Jan 29, 2024, 10:53 AM IST
sakat chauth vrat 2024 moon rise time

सार

Sakat Chauth 2024: इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी, सोमवार को है। इसे तिल चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। ये चतुर्थी साल में आने वाली 4 प्रमुख चतुर्थी में से एक है। 

Sakat Chauth 2024 Kab Niklega Chand: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को तिल चतुर्थी, तिलकुट चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और सकट चौथ के नाम से जाना जाता है। इस बार ये तिथि 29 जनवरी, सोमवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है। शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। बिना चंद्रमा के दर्शन किए ये व्रत पूर्ण नहीं माना जाता। जानें क्यों खास है ये चतुर्थी और देश के प्रम‌ुख शहरों पर कितने बजे निकलेगा चंद्रमा…

क्यों खास है तिल चतुर्थी व्रत? (Why is Til Chaturthi fast special?)
हिंदू धर्म के अनुसार, चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं। इस तिथि पर भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा की जाती है। इस व्रत में चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। एक साल में 24 चतुर्थी आती है। वैसे तो हर चतुर्थी पर श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है, लेकिन इनमें से 4 चतुर्थी प्रमुख होती हैं, इनमें से एक है तिल चतुर्थी।

सकट चौथ 2024 पर चंद्रोदय का समय (Sakat Chauth 2024 Moon Time According To City)
- 29 जनवरी, सोमवार को रात 09.10 पर दिल्ली में चांद नजर आएगा।
- तिल चतुर्थी पर मुंबई में रात 09.32 पर चंद्रोदय का अनुमान है।
- राजस्थानी की राजधानी जयपुर में रात 09.17 पर चंद्रमा दिखाई देगा।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात 08.56 पर चंद्रमा निकलेगा।
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात 09.12 पर चंद्रोदय होगा।
- बिहार की राजधानी पटना में रात 08.39 पर चंद्रोदय का अनुमान है।
- पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में रात 09.11 पर चंद्रमा दिखाई देगा।
- आगरा में रात 09.07 पर चंद्रोदय होगा।
- नागपुर में रात 09.06 पर चंद्रमा निकलेगा।
- वाराणसी में रात 08.48 पर चंद्रोदय होगा।
- बेंगलुरू में रात 09.15 पर चंद्रमा उदय होगा।


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir: रोज सुबह राम लला को क्यों दिखाते हैं सफेद गाय और बछड़ा?


आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त